हो गया ऐलान, NTR की बायोपिक में ये अभिनेत्री निभाएंगी श्रीदेवी का किरदार
इस समय एनटीआर बायोपिक को लेकर तेलगू फिल्म इंडस्ट्री में काफी ज्यादा चर्चाएं हो रही हैं। फिल्म एनटी रामाराव की जिंदगी पर बन रही है और काफी समय से इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। बता दें कि इसको लेकर काफी समय से चर्चा थी कि फिल्म में श्रीदेवी का किरदार राकुल प्रीत निभा रही है जो कि अब कंफर्म हो चुका है। बता दें कि श्रीदेवी ने एनटीआर के साथ करीब 14 फिल्मों में काम किया है और यही कारण है कि उनका रोल फिल्म के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है।
इसके पहले काफी चर्चा हुए थी कि इस फिल्म में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के रोल के लिए सोनाक्षी सिन्हा के साथ साथ श्रद्धा और कंगना को भी अप्रोच किया है।

लेकिन इस बात को फिल्म के निर्माताओं ने सिरे से नकारते हुए कहा है कि उनकी पहली और आखिरी पसंद इस फिल्म के लिए राकुल प्रीत ही है।
इसका कारण ये है कि राकुल प्रीत साउथ में काफी ज्यादा चर्चित है और काफी समय से तेलगू फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा भी है। फिलहाल काफी समय से फिल्म की शूटिंग चल रही है और लोग इस फिल्म का काफी ज्यादा बेसब्री से इंतजार कर रहें है।


Click it and Unblock the Notifications











