आगे से पूरी खुली भगवा ड्रेस पहन रकुल प्रीत ने की ऐसी हरकत, लोग बोले- 'ये भगवा का अपमान है'

रकुल प्रीत सिंह जितनी शानदार अदाकारा हैं उतनी ज्यादा बोल्ड भी हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीरें सामने आती रहती हैं जो कि लोगों को दीवाना करने के लिए काफी हैं। रकुल प्रीत सिंह ने आज कुछ तस्वीरें साझा की हैं जो कि सामने आते ही तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनको काफी पसंद कर रहे हैं।
रकुल प्रीत सिंह ने इन तस्वीरों में भगवा रंग की ड्रेस पहनी हुई है और वो काफी बोल्ड लग रहीं हैं। जी हां, सामने से पूरी खुली हुई इस ड्रेस में रकुल प्रीत सिंह कहर ढाती हुईं नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए रकुल ने लिखा है, मरमेड।
इसके बाद उनके चाहने वालों के कमेंट्स तेजी से सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, दूसरी तस्वीर को इतना प्यार करो। जबकि एक का कहना है कि, ''काश कभी ऐसी भी खूबसूरत रात हो...!! एक चांद आसमान पे और एक मेरे साथ हो..''
जबकि एक यूजर ने लिखा, ''रकुल ये अंधभक्त कहेंगे बेशरम रंग पहना हुआ है।'' एक ने लिखा, ''भगवा रंग का अपमान है।'' हालांकि इसके अलावा हार्ट और फायर इमोजी के ढेरों इमोजीस सामने आए हैं लेकिन रकुल ने किसी तरह का कोई रिएक्शन यूजर्स को नहीं दिया है।
रकुल काफी चर्चा में रहती हैं और तस्वीरों से पारा बढ़ाना अब उनकी आम आदम बन चुकी हैं। आखिरी बार उनको छतरीवाली फिल्म में देखा गया था और लोगों को उनका अभिनय काफी पसंद आया था। हालांकि इस वक्त उनके अगले प्रोजेक्ट्स को लेकर ऐलान होना बाकी है। देखना ये है कि कब मेकर्स के द्वारा उनकी अगली फिल्म का ऐलान किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications