ड्रग केस- सिमोन खंबाटा पहुंची NCB के ऑफिस, रकुल प्रीत सिंह और दीपिका पादुकोण से कल होगी पूछताछ
बॉलीवुड ड्रग मामले में नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 5 बॉलीवुड कलाकारों को समन भेजा है। इनमें से सिमोन खंबाटा और रकुलप्रीत से आज पूछताछ की जानी है। सिमोन एनसीबी के ऑफिस पहुंच चुकी हैं। जबकि रकुल प्रीत की टीम ने पहले इंकार किया कि उन्हें कोई समन नहीं मिला है। हालांकि अब रकुल ने समन स्वीकार कर लिया है। और कल (25 सितंबर) एनसीबी द्वारा दीपिका पादुकोण के साथ उनसे भी पूछताछ की जाएगी।
Recommended Video
एनसीबी ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह समेत 7 लोगों को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। सुशांत सिंह राजपूत की टैलेंट मैनेजर श्रुति मोदी और डिजाइनर सिमोन खंबाटा से आज पूछताछ जारी है।

सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को 26 सितंबर एससीबी के ऑफिस में उपस्थित होना है। इससे पहले पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को भी जांच के लिए बुलाया गया था लेकिन उन्होंने तबीयत ख़राब होने की वजह से इसके लिए कुछ वक्त मांगा। उन्हें शुक्रवार तक के लिए पेशी से छूट दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications