RAKUL-JACKKY WEDDING: अपनी होने वाली दुल्हनिया को शादी से पहले एक बड़ा सरप्राइज देंगे जैकी भगनानी

rakul preet singh
RAKUL-JACKKY WEDDING: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी को गोवा में शादी में बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो चुके हैं। लगभग सभी मेहमान भी शादी में शामिल हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि आज दोनों की संगीत की शाम होने वाली है और इस शाम को और भी रंगीन बनाने के लिए कई सितारे और बड़े आर्टिस्ट भी परफॉर्म करने जा रहे हैं। अब जब सभी शादी में कपल के लिए कुछ खास कर रहे हैं तो दूल्हे राजा अपनी होने वाली पत्नी के लिए कुछ क्यों ना स्पेशल करें। जी हां, सही सोचा आपने जैकी भगनानी अपनी लेडी लव के लिए सरप्राइज प्लान कर रहे हैं।

जैकी भगनानी देंगे रकुल को सरप्राइज
मिल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक दूल्हे राजा जैकी भगनानी अपनी होने वाली दुल्हन के लिए खास सरप्राइज प्लान कर रहे हैं। संगीत की शाम को रकुल के लिए और भी खास बनाने के लिए जैकी भगनानी एक डांस परफॉर्मेंस अपनी लेडी लव के लिए तैयार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस परफॉर्मेंस में उनकी पूरी लव स्टोरी दिखाई जाएगी। कैसे कपल मिले और कैसे दोनों की शुरुआत हुई। इस पूरी जर्नी को बिन तेरे गाने पर तैयार किया गया है।

मेहमानों के लिए की गई हैं ये खास व्यवस्थाएं
बता दें रकुल और जैकी की शादी के लिए और भी कई इंतजाम किए गए हैं। आईटीसी ग्रैंड होटल में मेहमानों के लिए खास व्यवस्था की गई है। मेहमानों के स्वागत से लेकर मेन्यू और थीम पर फोकस किया गया है। बताया जा रहा है कि शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के अलावा, राजनीति और बिजनेस वर्ल्ड के मेहमान भी देखने को मिलने वाले हैं। इसलिए शादी में खास सिक्योरिटी का भी इंतजाम किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X