RAKUL-JACKKY WEDDING: समंदर किनारे सजेगा रकुल-जैकी का मंडप, इनसाइड फोटो हुई लीक

rakul preet singh

RAKUL-JACKKY WEDDING: रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Baghani) बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। आखिरकार वह पल आ ही गया है कि कपल जब कपल हमेशा-हमेशा के लिए एक हो जाए। बता दें कि कपल गोवा में शादी कर रहा है और प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। मेहमान भी लगभग आ गए हैं बता दें कि आज संगीत की शाम है और इस शाम को और भी खूबसूरत बनाने के लिए कई फिल्मी सितारे कपल के लिए परफॉर्म करेंगे। फिलहाल तो ऐसे एक्साइटिंग माहौल में फैन्स के लिए एक गिफ्ट मिल गया है। कपल के मंडप का फोटो लीक हो गया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सामने आई मंडप की तस्वीर
सोशल मीडिया पर वेडिंग वेन्यू के दो फोटो वायरल हो रहे हैं। जिसमें से एक में देखा जा सकता है कि वेन्यू को फूलों और पत्तों से खूबसूरती से सजाया गया है। वहीं दूसरी तस्वीर में मंडप की फोटो है। देखा जा सकता है समंदर किनारे कपल का मंडप लगाया गया है। खुले आसमान और सूरज की रोशनी के बीच रकुल और जैकी भगनानी फेरे लेंगे। बता दें कि फैन्स तो इन फोटोज को देख अंदाजा लगा रहे हैं कि कपल की शादी कितनी रॉयल होने वाली है।

ये भी होंगी खास चीजें
बता दें कि आज संगीत की शाम को जैकी भगनानी रकुल के लिए खास सरप्राइज की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई सितारे संगीत में डांस कर फंक्शन में चार चांद लगाएंगे। खाने की बात करें तो ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के लिए स्पेशल शेफ हायर किए गए हैं। खाने में ग्लूटेन फूड और शुगर फ्री फूड रखा जाएगा। आईटीसी ग्रैंड होटल में मेहमानों के लिए खास व्यवस्था की गई है। मेहमानों के स्वागत से लेकर मेन्यू और थीम पर फोकस किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X