शत्रुघ्न ने चढ़ाई मूछों की बलि
जो काम शत्रुघ्न सिंहा ने अपने 36 सालों के करियर में नहीं किया वो अब करने जा रहें है यानि की वे अपनी मूंछे साफ करवाने वाले है!
बॉलीवुड में 'शॉटगन' नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने 36 साल के फिल्मी करियर में अब तक जो नहीं किया था, अब उन्हें वह भी करना पड़ रहा है। खबर है कि शत्रुघ्न ने रामगोपाल वर्मा की आगामी फिल्म के लिए अपनी मूंछें साफ करा ली हैं।
रामू ने शत्रुघ्न को लेकर बड़े जोर-शोर के साथ अपनी आगामी फिल्म 'रक्त चरित्र' का निर्माण शुरू किया है। इस फिल्म में शत्रुघ्न आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी. रामाराव से मिलती-जुलती भूमिका में दिखेंगे। फिल्म में विवेक ओबेराय प्रमुख भूमिका में हैं।
फिल्म की यूनिट के सदस्यों का कहना है कि शत्रुघ्न के लिए अपनी मूंछें साफ कराने का फैसला करना आसान नहीं था क्योंकि उनके परिवार के कई सदस्य, दोस्त और उनसे जुड़े कई अन्य लोग उनके इस फैसले के खिलाफ थे।
शत्रुघ्न ने हालांकि इनकी परवाह किए बगैर किरदार की छवि को ध्यान में रखकर आखिरकार अपनी मूंछों की बलि चढ़ाने का फैसला कर ही लिया।


Click it and Unblock the Notifications