अब तक सबसे हिसंक फिल्म 'रक्त चरित्र' : वर्मा

Rakta Charitra
फिल्मकार रामगोपाल वर्मा खुद को बहुत कोमल भावनाओं वाला ऐसा व्यक्ति कहते हैं जिसके मन में बदला लेने के विचार कभी नहीं आते और जो एक मच्छर की भी हत्या नहीं देख सकता लेकिन उन्होंने स्वीकार किया है कि 'रक्त चरित्र' उनकी अब तक की सबसे हिंसक फिल्म है।

अड़तालीस वर्षीय वर्मा ने कहा, "यह न सिर्फ मेरी पहली सबसे हिंसक फिल्म है बल्कि आपके द्वारा देखी जाने वाली पहली सबसे हिंसक फिल्म भी होगी। इसमें केवल खून-खराबा ही नहीं है। साउंड इफेक्ट्स और प्रकाश संयोजन से दृश्यों को और भी हिंसक बनाया गया है। यह अभिव्यक्ति की फिल्म है जो अलग प्रभाव उत्पन्न करती है।"

वर्मा 'रंगीला', 'सत्या', 'कम्पनी', 'जंगल' और 'सरकार' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वर्मा कहते हैं कि वह अपने वास्तविक जीवन में हिंसक व्यक्ति नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं बहुत कोमल व्यक्ति हूं। यहां तक कि मैं एक मच्छर को मरते भी नहीं देख सकता। मैं मजाक नहीं कर रहा हूं। मेरे अंदर बदले की भावनाएं नहीं आतीं।"

'रक्त चरित्र' हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में बनाई गई है। विवेक ओबेराय व दक्षिण के अभिनेता सूर्या ने इसमें मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म आंध्र प्रदेश के राजनेता परिताला रवि के जीवन पर आधारित है। रवि की हत्या कर दी जाती है। विवेक ने रवि की भूमिका निभाई है जबकि सूर्या उनके प्रतिद्वंद्वी मेडीलाचेरुवु सुरी के रूप में नजर आएंगे।

हिंदी फिल्मों के प्रख्यात अभिनेता रहे शत्रुघ्न सिन्हा और कोटा श्रीनिवास राव व राधिका आप्टे ने भी इसमें अभिनय किया है।वर्मा ने फिल्म के हिंदी और तेलुगू संस्करण दो भागों में बनाए हैं। वह कहते हैं कि इस फिल्म को ढाई घंटे की अवधि में समेटना मुश्किल था इसलिए उन्होंने इसके दो भाग बनाए। पहले हिस्से में रवि की कहानी है तो दूसरे हिस्से में जो व्यक्ति उनकी हत्या करता है उसकी कहानी है। फिल्म का पहला हिस्सा 22 अक्टूबर को प्रदर्शित होगा। दूसरा हिस्सा इसके कुछ सप्ताह बाद प्रदर्शित किया जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X