रक्षंदा खान की ब्लैकमेलिंग
टीवी शो काजल में रक्षंदा खान मह्त्वपूर्ण नकारात्मक चरित्र कर रही है और उसके चरित्र के चारों तरफ अब शो की कहानी घूम रही है. रक्षंदा खान अपनी इस भूमिका से काफी खुश है. उसने बताया कि इस शो में वह एक महत्वाकांक्षी लड़की कामायनी बनी है जो कि बेहद फैशनेबल और धनी परिवार की है.
वह अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिये करन (रोहित बक्शी) को प्रेम जाल में फांसती है. उसे मालूम होता है कि करन ने काजल और देव की हत्या की है. उसे करन का अतीत मालूम होता है, इसलिये वह उसे अपने इशारे पर नचाती है.
रोहित बक्शी भी इस शो में मुख्य नकारात्मक भूमिका कर रहे हैं और अब कहानी में रोचक मोड़ लाने के लिये रक्षंदा खान ने प्रवेश किया है. इस शो के लिए दिल तो पागल है फिल्म की तरह सेटअप लगाया लगाया जा रहा है.
रक्षंदा खान को शो में मौरीन वाडिया की तरह लुक दिया जा रहा है, जो कि एक सफल और अत्यंत धनी व्यावसायिक परिवार की महिला व्यावसायी है. रक्षंदा खान इस शो के अलावा क्यूंकि सास भी कभी बहू थी को भी कर रही है


Click it and Unblock the Notifications