रक्षाबंधन से अक्षय कुमार का लुक, अपनी बहन अलका को डेडिकेट की फिल्म- आज से शूटिंग शुरू
अक्षय कुमार लॉकडाउन के बाद एक बार फिर काम पर वापस लौट आए हैं। अपकमिंग फिल्म रक्षाबंधन की शूटिंग शुरू हो गई है। भूमि पेडनेकर के साथ अक्षय कुमार ने रक्षाबंधन की शूटिंग शुरू करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया।
अक्षय कुमार ने अपनी इस फिल्म को बहन अलका को डेडिकेट किया। वह ट्विटर पर रक्षाबंधन के सेट से तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखते हैं, अलका मेरी पहली दोस्त थी। ये एक अटूट दोस्ती थी। आनंद एल राय की रक्षाबंधन उसी के लिए है जो कि एक खास रिश्ता है। आज शूटिंग का पहला दिन है और सभी का प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।

अक्षय कुमार का लुक एक बार फिर बदला सा दिख रहा है। पीले रंग के कुर्ते, मूछे और लाल टीका लगाए अक्षय कुमार की स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी देखी जा सकती है। बता दें महाराष्ट्र में अब शूटिंग की इजाजत दे दी गई है।कोरोना के चलते पिछले कई दिनों से देशभर में तालाबंदी थी।

भूमि के साथ अक्षय की जोड़ी
रक्षाबंधन फिल्म में एक बार फिर भूमि पेडनेकर के साथ अक्षय कुमार की जोड़ी नजर आएगी। अक्षय-भूमि इससे पहले टॉयलेट एक प्रेमकथा में भी साथ दिख चुके हैं।

स्टारकास्ट
रक्षाबंधन को निर्देशक आनंद एल राय निर्देशित कर रहे हैं जिसमें दीपिका खन्ना, सादिय खातीब, स्मृति श्रीकांत समेत कई स्टार्स नजर आएंगे।

कोरोना को मात देकर सेट पर लौटे
कोरोना की दूसरी लहर में अक्षय कुमार भी कोरोना की चपेत में आए। हालांकि उन्होंने कुछ ही दिनों में कोरोना को मात देकर वापस लौटे।

अपकमिंग फिल्में
अक्षय कुमार के पास रक्षाबंधन के अलावा रामसेतु, बेलबॉटम, सूर्यवंशी से लेकर अतरंगी रे जैसी कई फिल्में हैं।


Click it and Unblock the Notifications