रक्षाबंधन और लाल सिंह चड्ढा का बुरा हाल, दर्शक ना होने के कारण रद्द करने पड़े 30 प्रतिशत शो!
बीते सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर दो स्टार्स की फिल्में रिलीज हुईं थीं। आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन। दलील ये दी गई थी कि फिल्में पहले भी क्लैश हुईं हैं और वो दोनों ही चली हैं। अक्षय कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि आमिर और उनकी फिल्में पहले भी क्लैश हुई हैं और दोनों ने अच्छा बिजनेस किया है। वो चाहते हैं कि ये दोनों फिल्में भी चलें।
हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ क्योंकि दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं हैं। अब एक खबर आ रही है जो कि मेकर्स को परेशान कर सकती है। प्रदर्शकों के अनुसार, मंगलवार सुबह और दोपहर के कुल शो में से लगभग 30 प्रतिशत को दर्शकों के नहीं होने के कारण रद्द करना पड़ा।

आमिर खान और अक्षय कुमार दोनों को अपनी फिल्मों की पसंद पर आत्मनिरीक्षण करना है। उनके प्रशंसकों ने रक्षा बंधन और लाल सिंह चड्ढा को खारिज कर दिया है।
जी हां, दोनों सितारों की फिल्मों को पूरी तरह से नकार दिया गया है। हालांकि दोनों की तुलना की जाए तो रक्षाबंधन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लाल सिंह चड्ढा से भी नीचे है।
आमिर खान कई सालों को बाद वापस आए और उनकी फिल्म नहीं चली। अक्षय कुमार साल में कई फिल्में करते हैं और इस साल वो कई फ्लॉप दे चुके हैं। हालांकि दोनों की स्थिति कब सुधरती है ये तो समय ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications











