..................... रक्षाबंधन 2020- बॉलीवुड सितारों ने शेयर की राखी सेलिब्रेशन की तस्वीरें | Rakshabandhan 2020: Varun Dhawan to Taapsee Pannu, Bollywood stars shares pictures celebrating Rakhi - Hindi Filmibeat

रक्षाबंधन 2020- वरुण, कार्तिक से लेकर तापसी पन्नू, कंगना- बॉलीवुड सितारों ने मनाया रक्षाबंधन- PHOTOS

देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। हालांकि कोरोना ने कई भाई- बहनों को साथ नहीं आने दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर खूब रंग दिख रहा है। वर्चुअल रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। बॉलीवुड के स‍ितारे रक्षा बंधन का त्‍योहार धूमधाम से मना रहे हैं और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। कई स‍ितारों ने अपने फैंस को राखी की शुभकामनाएं दी हैं तो कई ने अपने भाई-बहनों संग तस्‍वीरें शेयर की हैं।

वरुण धवन, कार्तिक आर्यन से लेकर तापसी पन्नू, कंगना रनौत तक, सभी सितारे राखी मनाते दिखे। कोरोना से जंग लड़कर वापस घर लौटे अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया के माध्‍यम से फैंस को राखी की बधाई दी है। वहीं, कई सितारों ने मजेदार वीडियोज भी शेयर किया है।

कोई शक नहीं कि कोरोना महामारी के बीच भी बॉलीवुड सितारों ने अपने भाई- बहनों के साथ धूमधाम से यह त्योहार मनाया है। वहीं, लता मंगेशकर ने रक्षाबंधन के मौके पर देश के प्रधानमंत्री और मुंह बोले भाई नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट के जरिए कहा कि वह इस बार कोरोना वायरस की वजह से राखी नहीं भेज पाई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X