Rakhi 2018: अर्जुन - जान्हवी से शाहरूख - ऐश्वर्या तक सबने कर दी तस्वीरों की बौछार
वैसे तो बॉलीवुड हर त्योहार बड़े जोश से मनाता है लेकिन ये राखी वाकई काफी खास बन चुकी है क्योंकि इस साल सभी सेलेब्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरों की बौछार कर दी है। इनाया और तैमूर ने अपनी पहली राखी मनाई जिसकी तस्वीरें हम आपको इकट्ठे पहले ही दिखा चुके हैं।
[तैमूर और इनाया की पहली राखी की बेहद प्यारी तस्वीरें]
अब हम आपके लिए लेकर आए है बाकी के बॉलीवुड की राखी की तस्वीरें। राखी को लेकर सबसे ज़्यादा उत्साहित दिखे अर्जुन कपूर जिन्होंने कई दिन पहले से ही राखी की तैयारी शुरू कर दी थी। वो अपनी हर बहन के बारे में कुछ ना कुछ ज़रूर लिख रहे थे। वहीं सोनम ने राखी घर पर नहीं मना पाने के कारण एक पोस्ट किया।

सोनम ने अपने सारे भाईयो कि तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं तुम सबसे बहुत प्यार करती हूं। राखी पर घर पर नहीं हूं इसलिए ढेर सारा प्यार। और राखी बांधने नहीं आ पाई इसके लिए मुझे माफ कर देना। तुम सबकी फेवरिट बहन सोनम। हालांकि सोनम ने साथ में ये भी लिखा कि जहान तुम बेस्ट भाई हो।
तस्वीर में सोनम के सारे भाई मौजूद हैं- हर्षवर्धन कपूर, अर्जुन कपूर, जहान कपूर, अक्षय मारवाह, मोहित मारवाह और कुणाल रावल। इसके अलावा कार्तिक आर्यन की राखी पिक्स भी काफी वायरल हुईं। वहीं दीपिका पादुकोण ने अपनी बहन के साथ तस्वीर डालते हुए लिखा कि मैं हमेशा तुम्हारी रक्षा करूंगी।
देखिए बॉलीवुड स्टार्स की राखी की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications
