रक्षाबंधन स्पेशल: सोनम कपूर - अर्जुन कपूर के बचपन वाले किस्से: सोनम की वजह से स्कूल से सस्पेंड हो गए थे अर्जुन

सोनम कपूर और अर्जुन कपूर, कॉफी विद करण के नए एपिसोड में ढेर सारी मस्ती करते दिखाई दिए। इस दौरान दोनों ने ही जहां एक दूसरे को जमकर ट्रोल किया वहीं एक दूसरे के साथ मज़बूती के साथ खड़े भी दिखे। दोनों ने एक दूसरे की कमियां गिनाईं तो एक दूसरे की अच्छी बातों का पिटारा खोल दिया।

Recommended Video

Koffee with Karan7, 6th Episode Promo: Pregnant Sonam Kapoor Trolled Arjun Kapoor & Ranbir Kapoor !

इन बातों में सोनम कपूर और अर्जुन कपूर के बचपन के भी ढेर सारे किस्से शामिल थे। वहीं सोनम और अर्जुन के बड़े होने के बाद भी। अर्जुन के रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए सोनम ने कहा कि वो मलाईका के साथ खुश था और परिवार के तौर पर उसे केवल हमारा साथ चाहिए था।

raksha-bandhan-special-sonam-kapoor-arjun-kapoor-share-funny-stories-arjun-suspended-from-school

सोनम ने आगे कहा कि अगर कोई चीज़ मेरे भाई को खुशी दे रही है और मैं उसे इतने समय बाद खुश देख रही हूं तो उसकी उस खुशी के लिए मैं कुछ भी करूंगी। सोनम की ये बात सुनकर अर्जुन इमोशनल हो गए और उन्होंने उठकर सोनम को एक प्यारी सी Kiss दी। लेकिन दोनों के बचपन के किस्से भी उतने ही मज़ेदार थे।

केवल 15 दिन का है फासला

केवल 15 दिन का है फासला

सोनम ने बताया कि उनके और अर्जुन में केवल 15 दिन का ही फासला है और इसलिए दोनों ने अपनी पूरी ज़िंदगी साथ ही बिताई है। उनके दोस्त एक ही थे, स्कूल एक ही था, शरारतें एक ही थीं, किस्से एक ही थे और कभी कभी तो सीक्रेट भी एक ही होते थे। सोनम ने बताया हमारे बचपन की भी सारी तस्वीरों में मैं और अर्जुन हमेशा साथ साथ ही दिखाई देंगे।

बताया स्कूल का किस्सा

बताया स्कूल का किस्सा

अर्जुन ने उनके बचपन का एक किस्सा बताया कि एक बार सोनम बहुत सारे लड़कों के साथ बास्केट बॉल खेल रही थी और एक लड़के ने सोनम को कुछ कह दिया। सोनम दौड़कर मेरे पास आई और उस लड़के की शिकायत की। मैं भी एक दम हीरो की तरह उस लड़के से लड़ने पहुंच गया। दिक्कत बस इतनी थी कि मैं स्कूल में ऐसा टीवी और फिल्मों की तरह रफ टफ वाला भाई नहीं था। ऊपर से मैं बहुत ही मोटा हुआ करता था।

आंखें सूज आईं

आंखें सूज आईं

अर्जुन ने बताया, मैंने जैसे ही जाकर उस लड़के को हड़काने की कोशिश की, वो लड़का सीनियर निकला, उसने ज़ोर से मुझे पंच मारा और मेरी आंख सूज आईं। इसके बाद अगले दिन हम सब प्रिंसिपल ऑफिस में थे। सोनम और उस लड़के को कुछ नहीं हुआ लेकिन मुझे घूंसा पड़ने के बाद, आंख सूजने के बाद इसलिए सस्पेंड कर दिया गया कि मैंने उस लड़के को गाली दी।

डेट वाले बॉडीगार्ड अर्जुन

डेट वाले बॉडीगार्ड अर्जुन

सोनम कपूर ने बताया कि वो बचपन में अकेले डेट पर नहीं जाती थीं। अर्जुन को साथ में लेकर जाती थीं। तो अर्जुन ने फटाक से सोनम को कहा क्योंकि तुम 12 साल की उम्र में डेट करने लग गई थी। मुझे जाना पड़ता था। इसके बाद दोनों ने डेट पर जाने के मज़ेदार किस्से भी बताए।

खाना है बर्गर

खाना है बर्गर

अर्जुन ने बताया कि सोनम के मम्मी पापा बहुत ज़्यादा सख्त थे तो वो जाकर कहती थी कि अर्जुन को बर्गर खाने का मन है। और इस बात पर किसी को कोई शक ही नहीं होता था क्योंकि अर्जुन तो खाता ही रहता था। फिर वो मैकडॉनल्ड्स जाते थे जहां सोनम, अर्जुन को बर्गर खरीद कर देती थीं और दूसरे बेंच पर अपनी डेट के साथ बैठ जाती थीं।

कोई बॉयफ्रेंड नहीं पसंद

कोई बॉयफ्रेंड नहीं पसंद

करण जौहर ने अर्जुन से पूछा कि सोनम के कितने बॉयफ्रेंड उन्हें नहीं पसंद थे? अर्जुन के जवाब देने से पहले ही सोनम ने जवाब दिया एक भी नहीं। सोनम ने कहा, आनंद से पहले जितने भी लड़के उन्होंने डेट किये हैं, उनमें से कोई भी अर्जुन को पसंद नहीं था। अर्जुन इस पर सफाई देना चाहते थे क्योंकि शायद कुछ लोगों के संपर्क में वो अभी भी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X