Raksha Bandhan 2023: संजय दत्त ने दोनों बहनों के साथ शेयर की अनदेखी फोटो, पोस्ट शेयर करते हुए किया एक खास वादा

Raksha Bandhan 2023: देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस खास दिन को अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। अक्षय कुमार, संजय दत्त, कृति सेनन समेत कई सेलेब्स खास अंदाज में अपने भाई और बहन को सोशल मीडिया पर भी विश कर रहे हैं।
संजय दत्त की दोनों बहनें यूं तो लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं, लेकिन तीनों भाई- बहनों के बीच का बॉन्ड कई मौकों पर हम देख सकते हैं। रक्षाबंधन के मौके पर अभिनेता ने दोनों बहनों के लिए एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है और उनसे एक प्रॉमिस की है।
मैं हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा
बहन प्रिया और नम्रता दत्त के साथ तस्वीर शेयर करते हुए संजय दत्त ने लिखा- "मेरी सबसे प्यारी प्रिया और अंजू। इस रक्षाबंधन पर मैं आप दोनों को प्यार और सम्मान के साथ बताना चाहता हूं कि मैं आप दोनों के लिए क्या महसूस करता हूं। जिस तरह आप मेरी ताकत बने रहे हैं, मैं वादा करता हूं कि मैं हमेशा आपके साथ खड़ा रहुंगा। हमारे इस रिश्ते की रक्षा करूंगा। हम साथ मिलकर उसे संजोएंगे। हमारा रिश्ता हमेशा पवित्र और अटूट बना रहे। आपको रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।"
बता दें, संजय दत्त ने अपनी जिंदगी में काफी उतार- चढ़ाव देखा है। एक वक्त था, जब रक्षाबंधन पर संजय जेल में बंद थे और उनकी बहन प्रिया उन्हें राखी बांधने के लिए जेल पहुंची थीं। इस मौके पर संजय दत्त ने जेल में रहने के दौरान मजदूरी से जो कमाया था, वही पैसे बहन के हाथों में बतौर गिफ्ट रख दिया था। इस घटना का जिक्र 'मिस्टर एंड मिसेज दत्त- मेमोरीज ऑफ अवर पैरेंट्स' किताब में किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











