Raksha Bandhan 2023: खास मौके पर सायरा बानो को याद आया दिलीप कुमार और लता मंगेशकर का रिश्ता

Raksha Bandhan 2023

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन के खास मौके पर जहां एक तरफ पूरा देश खुशी-खुशी इस खास त्यौहार का मजा ले रहा है वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग अपने रिश्तों को याद कर रहे हैं। इस बीच सिनेमा जगत की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानों (Saira Banu) को भी पुराने दिनों की याद आ गई। सायरा बनो ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए दिलीप कुमार और लता मंगेशकर का खास भाई-बहन वाला रिश्ता याद किया।

सायरो बानों का याद आए पुराने दिन-

अभिनेत्री सायरा बानो ने बीते महीने की 7 जुलाई को इंस्टाग्राम से जुड़ी थी। सोशल मीडिया से जुड़ने के बाद एक्ट्रेस अब अक्सर अपनी और दिलीप कुमार की जिंदगी के कुछ खास पलो को फैंस के साथ साझा करती है। रक्षाबंधन के मौके पर सायरा ने दिलीप कुमार और लता मंगेशकर की राखी का किस्सा साझा किया है।

सभी जानते हैं कि दिलीप कुमार जी को लता मंगेशकर अपना भाई मानती थी। लता दीदी हर साल दिलीप साहब की कलाई पर राखी बांधती थी। अब राखी के इस मौके पर सायरा ने दिलीप और लता की कई तस्वीर और वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है और इसके साथ एक किस्सा भी साझा किया है।

सायरा बानों ने लिखा खास नोट-

अभिनेत्री ने बताया कि भारतीय सिनेमा के कोहिनूर दिलीप साहब और भारतीय संगीत उद्योग की स्वर कोकिला लता मंगेशकर के बीच अपने शानदार स्टारडम की चकाचौंध से परे एक रिश्ता था। उन्होंने भाई-बहन का रिश्ता साझा किया।

पोस्ट शेयर करते हुए सायरा बानो ने लिखा,- कामकाज या यात्रा या किसी व्यक्तिगत कामों में दिलीप कितने भी व्यस्त क्यों न होते थे, लेकिन इन सबके बावजूद वो दोनों रक्षाबंधन पर एक-दूसरे से जरूर मिलते थे और लताजी साहब के हाथ पर पवित्र राखी बांधती थीं। कुमार और मंगेशकर लोकल ट्रेन में यात्रा करते थे और अपने विचार, अनुभव साझा करते थे और एक-दूसरे से सलाह लेते थे।

एक्ट्रेस ने ये भी बताया है कि वह हर साल रक्षाबंधन पर लता मंगेशकर को एक साड़ी उपहार में देती थीं। उन्होंने अपनी इस पोस्ट में ये भी बताया कि फिल्मी दुनिया के दोनों दिग्गजों के बीच का बंधन आखिर तक बरकरार रहा। लताजी अक्सर दिलीप साहब से मिलने हमारे घर आती थ और वे दोपहर का खाना या रात का खाना एक साथ खाते थे। पिछली बार जब वह यहां आई थीं, तो उन्होंने प्यार से दिलीप साहब को अपने हाथों से खाना खिलाया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X