रक्षाबंधन 2018: वरुण धवन सुई धागा के अंदाज में बहनों को देगें गिफ्ट, बनवाया हैंडमेड हैंपर
वरुण धवन इस अनुष्का शर्मा के साथ आने वाली फिल्म सुई धागा को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे है और वो इस समय इसका जमकर प्रमोशन भी कर रहे है। बता दें कि ये समय रक्षाबंधन के त्योहार का भी है तो इस समय वरुण ने एक तीर से दो निशाने लगाए है। जी हां हम ये बात इसलिए कह रहे है क्योंकि वरुण ने इस बार अपनी बहन के लिए हैंडमेड सुई धागा गिफ्ट हैंपर बनवाया है। इससे उनकी बहन को गिफ्ट भी मिल जाएगा और ये देशी होने के साथ साथ फिल्म की प्रमोशन का हिस्सा भी होगा।
वरुण धवन की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बता दें कि एक के बाद अनुष्का और वरुण की तस्वीरें इस फिल्म के लिए सामने आ रही है जो लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे है।

इस फिल्म के लिए इतनी ज्यादा चर्चा हो रही है कि लोग फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे है। फिल्म के टाइटल के लिए भी काफी ज्यादा मेहनत की गई है और कई राज्यों की कारीगरी के इस फिल्म के लिए हैंडमेड एक टाइटल बनाया गया है जो कि सुर्खियों में है।
फिल्म की रीलीज की बात करें तो ये 28 सितंबर को रिलीज हो रही है और इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी ज्यादा उत्साह है और वरुण धवन को उनके फैंस इस अलग अवतार में देखना चाह रहे है।
इसके पहले वरुण ने इस तरह का रोल नहीं किया है। इस फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया कर रहे है और इसके प्रोड्यूसर मनीष शर्मा है..
फिल्म यशराज फिल्म के बैनर तले बन रही है। खबर है कि ये एक रोमांटिक लवस्टोरी होने वाली है जोकि कुछ अलग तरह से लोगों के सामने परोसी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications












