'कभी खुशी.' पसंद करने वालों के लिए नहीं है 'रक्त चरित्र' : राम गोपाल वर्मा

वर्मा ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में भी जौहर के खिलाफ टिप्पणी करने का मौका नहीं गंवाया। कार्यक्रम में वर्मा ने 'रक्त चरित्र' के 30 मिनट के दृश्य मीडिया के लिए प्रदर्शित किए थे।
वर्मा ने संवाददाताओं से कहा, "मैं फिल्म का छोटा सा परिचय देना चाहता था और कुछ खास लोगों को इसके कुछ दृश्य दिखाने के पीछे का मकसद यही था।" उन्होंने कहा कि उनकी यह फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' पसंद करने वाले दर्शकों के लिए नहीं है।उन्होंने कहा कि इस तरह की फिल्में उन्होंने पहले भी बनाई हैं और 'रक्त चरित्र' को दूसरी 'कम्पनी' भी कहा जा सकता है। वर्मा ने कहा कि पहली 'कम्पनी' में शहरी पृष्ठभूमि थी और दूसरी में न केवल अलग किरदार हैं बल्कि यह अलग ढंग से शूट भी की गई है।
उन्होंने कहा कि 'रक्त चरित्र' बेहद भावुक लोगों की बात करने वाली ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म है, यह एक हिंसक फिल्म है। इसमें सत्ता के लिए संघर्ष है।
तेलुगू, हिंदी और तमिल भाषाओं में बनी इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय, सूर्या और शत्रुघ्न सिन्हा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म 22 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।


Click it and Unblock the Notifications