शो के माध्यम से पति को तलाशती राखी

राखी सावंत और विवादों का मानो चोली दामन का साथ है. फिर चाहे पंजाबी गायक मीका के साथ चुंबन विवाद हो या रियलिटी शो 'यस बॉस' में उनके बिंदास बयान, राखी हर वक़्त चर्चाओं में रहती हैं.
इन दिनों राखी सावंत का शो 'राखी का स्वयंवर' हिट चल रहा है.
इस शो के माध्यम से राखी सावंत अपने लिए पति को तलाश कर रही है.
ये शो एनडीटीवी इमेजिन पर दिखाया जा रहा है और चैनल इसके माध्यम से शीर्ष मनोरंजन चैनलों में अपनी वापसी करना चाहता है.
राखी के स्वंयवर कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए देशभर से 12 हज़ार से अधिक लोगों ने इच्छा जताई थी, इनमें से 16 लोगों को चुना गया.
राखी सावंत से शादी करने की इच्छा रखनेवालों में कनाडा के एक एनआरआई, बुलंदशहर के एक फिटनेस ट्रेनर, दिल्ली के एक व्यापारी, कानपुर के एक अभिनेता और एक ज्योतिषी जैसे लोग शामिल हैं.
उदयपुर के एक होटल में राखी सावंत के 'स्वयंवर' की शूटिंग चल रही है.
राखी का कहना था कि वो इस पूरे अनुभव का आनंद उठा रही हैं और उन्हें राजकुमारियों जैसी लग रहा है.
इसके पहले राखी ने स्पष्ट किया था कि वोएक आम आदमी के साथ जीवन बिताना चाहती हैं.
उनका कहना था कि वो अपने पति को वो सारी खुशियां देंगी जो एक पत्नी देती है.
राखी सावंत का कहना है कि उनकी कोई विशेष प्रतियोगी पसंद नहीं है वो सभी 16 प्रतियोगियों से शादी करना चाहती हैं.


Click it and Unblock the Notifications











