'राखी का स्वयंवर' पर क़ानूनी विवाद

भारत की एक टेलीवीज़न कंपनी के कार्यक्रम 'राखी का स्वयंवर' को लेकर कानूनी विवाद उठ खड़ा हुआ है.
जयपुर की एक अदालत ने इस कार्यक्रम का निर्माण करने वाली कंपनी और कार्यक्रम की धुरी बनी राखी सावंत के खिलाफ़ पुलिस को कॉपीराइट कानून के उलंघन का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है.
जयपुर की एक स्थानीय अदालत ने ये आदेश जयपुर के एक स्क्रिप्ट राइटर गौरव तिवारी की दलील सुनने के बाद दिया है.
गौरव तिवारी के वकील अजय जैन ने बीबीसी को बताया की स्वयंवर कार्यकर्म गौरव तिवारी के मौलिक विचार की देन था और इसका विधिवत कॉपीराइट भी करवा लिया गया था.लेकिन इन कंपनियों ने गौरव के विचार को चुरा लिया.
गौरव तिवारी ने परिवाद में कहा है कि स्वयंवर कार्यकर्म को बनाने वाले ने उनकी अवधारणा को अपने नाम से इस्तेमाल कर कानून का उल्लंघन किया है और भारतीय दंड विधान की धाराओं के तहत अपराध किया है.
वकील ने बताया," परिवादी और इन कंपनियों के बीच बात भी हुई थी.मगर अचानक गौरव तिवारी को पता चला कि कॉपीराइट में दर्ज विचारों का हरण कर कार्यकर्म प्रस्तुत किया जा रहा है.लिहाजा उन्हें अदलत की शरण लेनी पड़ी है."
इस मामले में एनडीटीवी इमेजिन ,राखी संवंत,रवि किशन सहित छह लोगों को अभियुक्त बनाया गया है.


Click it and Unblock the Notifications