मंहगा हार पहनकर 'स्वयंवर' रचाएंगी राखी

By Staff

Rakhi Sawant
अभिनेत्री राखी सावंत टेलीविजन कार्यक्रम 'राखी का स्वयंवर' में 30 लाख रुपये की कीमत वाला हार पहनकर शादी रचाएंगी। उनके इस हार को फराह अली खान डिजाइन करेंगी।

दरअसल राखी जल्द ही इस कार्यक्रम के प्रतियोगियों में से किसी एक साथ विवाह करेंगी। शादी के मौके पर पहनने के लिए उनके कपड़े को मशहूर डिजाइनर नीता लूल्ला डिजाइन करेंगी।

नीता ने कहा, "राखी ने हमसे कहा है कि वह शादी के मौके पर एक राजकुमारी की तरह दिखना चाहती हैं जैसी वह पहले कभी नहीं दिखीं।"

उन्होंने कहा, "शादी के मौके पर राखी पांच रंगों वाला लंहगा-चोली पहनेंगी। वह पूरी तरह से राजस्थानी लुक में दिखेंगी।"

फराह का कहना है, "राखी जो हार पहनेंगी वह बहुत भारी होगा। यह पारंपरिक होगा और उनकी पूरी गर्दन को ढंके हुए होगा। हार की कीमत लगभग 30 लाख रुपये होगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X