एलेस से विवाह रचाएंगी राखी सावंत
आखिरकार राखी सावंत ने अपने स्वयंवर में आए हुए प्रतिभागियों में से एक को विवाह के लिए चुन ही लिया है। ये भाग्यशाली पुरूष कोई और नहीं कनाडा के व्यवसायी एलेस परूजनवाला है। राखी की शादी का आयोजन 2 अगस्त को किया जाएगा।
एलेस मुलत: गुजरात के रहने वाले है। उन्होने मुम्बई में भी अपना व्यवसाय शुरू किया है। राखी की सभी शर्तों को मानते हुए एलेस ने कहा है कि वे मुम्बई में ही रहेंगे और राखी के करियर में कोई रूकावट नहीं डालेंगे।
एलेस ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, '' मेरे और राखी के बीच में कोई भी परेशानी पैदा नहीं होगी। मैं पहले से ही मुम्बई में अपने व्यवसाय का कुछ हिस्सा स्थापित कर चुका हूं। मैं साल का ज्यादा समय मुम्बई में ही बिताऊंगा।''
इसके साथ ही एलेस ने बताया वे इस शो को लेकर संशय की स्थिति में थे। लेकिन अब उन्हे राखी का स्वयंवर का हिस्सा बनकर काफी खुशी हो रही है। वे राखी को फिल्मों, संगीत वीडियो में देखा करते थे। उन्होंने कभी नही सोचा था कि एक दिन राखी से शादी करने का मौका पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











