..................... Rakhi Sawant's kissing incident, how Mika Singh forcibly committed the act; Photographer revealed - Hindi Filmibeat

राखी सावंत का Kiss कांड.. कैसे मीका सिंह ने जबरन की थी ये हरकत, फोटोग्राफर ने सुनाया पूरा किस्सा!

Rakhi-Mika Kiss: आज मीका सिंह को बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में गिना जाता है और बिना उनके गानों के शादी पार्टियां अधूरी होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार ड्रामा क्वीन राखी सावंत को मीका सिंह ने जबरदस्ती किस किया था।

Rakhi-Mika

जी हां, मीका सिंह ने ऐसी हरकत तब की थी जब राखी सावंत नई नई फिल्मों में काम करने के लिए आईं थीं। किसिंग कांड का ये किस्सा खुद उस फोटोग्राफर ने सुनाया है जो कि वहीं मौजूद था और उसने मीका सिंह से कुछ अच्छी फोटोज देने के लिए कहा था। किसी को क्या पता था कि फोटो के चक्कर में मीका सिंह कुछ ऐसा करने वाले हैं जिसको लेकर जीवन भर चर्चा होगी।

Also Read
क्या है जीनत अमान की जाति? मां कट्टर हिंदू और खुद का नाम बताया ललितेश्वरी, बॉलीवुड भी सन्न...
क्या है जीनत अमान की जाति? मां कट्टर हिंदू और खुद का नाम बताया ललितेश्वरी, बॉलीवुड भी सन्न...

फोटोग्राफर ने सुनाया किस्सा

मीका-राखी की किस के दौरान वहां पर जो रिपोर्टर मौजूद था उसका नाम रमाकांत मुंडे है। इस वीडियो फोटो को लेने वाले रमाकांत ने बताया कि ये पहले से तय था और प्लान के तहत सबकुछ हुआ था। फोटोग्राफर ने मीका से बोला की भाई अच्छी से फोटो दो तो वहीं पर राखी सावंत भी खड़ीं थीं।

इसके बाद सिंगर ने राखी सावंत को अपनी तरफ खींचा और लिप टु लिप किस कर दिया। इसके बाद जो बवाल मचा वो किसी से छिपा नहीं है। ये वो तस्वीर थी जो कि आग तरह वायरल हुई थी और राखी सावंत ने ये बात कई शो में कही है कि उनको किस करने के बाद ही मीका सिंगर इतने बड़े सिंगर बने हैं।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

फोटोग्राफर के इस खुलासे के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''राखी मतलब कौन राखी? राखी सावंत? अगर राखी सावंत है तो उसको कौन किस करना चाहेगा?'' एक ने लिखा, ''हद है भाई फेमस होने के लिए।'' एक ने लिखा, ''छी है यार।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। बता दें कि मीका सिंह और राखी सावंत आज भी दोस्त हैं।

Read more about: mika singh kiss rakhi sawant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X