राखी सावंत की बिगड़ी तबियत, इस गंभीर बीमारी के पता चलते ही इमरजेंसी में किया गया एडमिट

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant Health Update: राखी सावंत आए दिनों फैन्स का मनोरंजन करती नजर आती हैं। कभी वह मुंबई की सड़कों पर दिखती हैं तो कभी वीडियो के जरिए फैन्स को हंसाती हैं, लेकिन फिलहाल तो ड्रामा क्वीन के नाम से फेमस राखी सावंत की तबियत बिगड़ गई है। बीती रात को ही अचानक उनकी तबियत ठीक ना होने की वजह से राखी को तुरंग अस्पताल ले जाया गया। वहीं अस्पताल से राखी सावंत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर लोगों को तो यकीन ही नहीं हो पा रहा है।

अस्पताल में बेहोश लेटी हैं राखी
वायरल हो रही राखी की इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राखी सावंत बेड पर बेसुध लेटी नजर आ रही हैं। उनके हाथ में कैनुला लगा दिख रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर में वाइटल्स मॉनीटर हो रहे हैं। नर्स भी बीपी चेक करती नजर आ रही है। इन तस्वीरों के देखने के बाद सभी का एक सवाल है कि आखिर राखी को हुआ क्या है।

इस गंभीर बीमारी से गुजर रही हैं राखी सावंत
पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टा हैंडल पर यह तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही विरल लिखते हैं-लगता है राखी को दिल से जुड़ी किसी बीमारी के कारण तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ेगा है। हम डॉक्टरों से आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। हम उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना करते हैं और हम उनकी क्रेजीनेस देखने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। बता दें कि इस पोस्ट पर लोगों के जमकर कमेंट आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा-यह भी सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट है। वो जैसी भी है, लेकिन भगवान किसी को अस्पताल ना भेजे। तो वहीं तीसरे ने कहा- यह सिर्फ अटेंशन पाने के लिए किया जा रहा है। कल फिर से आएगी कुछ नया लेकर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X