यशराज की अगली हिरोइन राखी सावंत!

यशराज फिल्म्स की नई फिल्म में अभिनय का मौका मिलने के बाद राखी सावंत को पूरा यकीन है कि उन्हें आइटम गर्ल की छवि से बाहर निकलने का मौका मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि फिल्म की शूटिंग 17 जुलाई से शुरू होने वाली है। अब सबसे बड़ी चुनौती उन्हें यशराज की अभिनेत्रियों जैसा ही दिखाने की है। इसके लिए फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा मेहनत कर रहे हैं।
मनीष के डिजाइन किए परिधान पहनने को लेकर भी राखी फूली नहीं समा रही हैं। वह इसलिए भी खुश हैं कि फिल्म में वैभवी मर्चेट के इशारे पर वह तीन गानों पर थिरकेंगी।
अनुराग सिंह की इस पहली निर्देशित फिल्म में राखी रानी मुखर्जी और शाहिद कपूर के साथ दिखेंगी। रानी के साथ अभिनय को लेकर राखी बेहद उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications