शादी के बाद राखी सावंत का फैसला- ''बोल्ड सीन्स और रिवीलिंग ड्रेस नहीं पहनूंगी, पति को पसंद नहीं''
अपनी हॉट और बोल्ड अदाओं के लिए पॉपुलर राखी सावंत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि शादी के बाद वो बोल्ड सीन्स नहीं करेंगी। जी हां, पिछले दिनों राखी सावंत ने अपनी शादी की घोषणा की, हालांकि अब तक उनके पति को किसी ने नहीं देखा है। लेकिन राखी का कहना है कि अब वो ऑन स्क्रीन स्मूचिंग, बोल्ड सीन्स और रिविलींग ड्रेस नहीं पहनने वाली हैं क्योंकि उनके पति को यह पसंद नहीं है।
अपनी तस्वीरों और बयानों से विवादों में रहने वाली राखी सावंत ने एक वेबसाइट को दिये इंटरव्यू में बताया कि शादी के बाद वो काफी बदल चुकी हैं। उन्होंने बताया कि वो लंदन में अपने पति के साथ रह रही हैं और हाल ही में उन्होंने नया घर खरीदा है। यहां उनके नए घर के गृह प्रवेश की पूजा थी। इतना ही नहीं आजकल वो खाना बनाना भी सीख रही है।


Click it and Unblock the Notifications