राखी चुनाव जीतीं तो बनवाएंगी कैटरीना की कमर से भी चिकनी सड़कें!

Rakhi Sawant will make roads smoother than Katrina Kaif's waist
विवादों से चोली दामन जैसा रिश्ता रखने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत इस साल चुनाव में खड़ी हो रही हैं। राखी सावंत नॉर्थ वेस्ट मुंबई सीट की उम्मीदवार हैं और उनका वादा है कि उनके आने के बाद शहर का पूरा रुप ही बदल जाएगा। वो महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाएंगी और सभी महिलाओं, लड़कियां बिना किसी डर के किसी वक्त घर से बाहर आ जा सकती हैं। राखी सावंत ने ये भी कहा कि अगर वो सत्ता में आ गयीं तो वो कैटरीना कैफ की कमर से भी ज्यादा चिकनी सड़कें बनवाएंगी। राखी सावंत ने कहा "मैं पूरी गारंटी दे सकती हूं कि मेरे क्षेत्र की सड़कें कैटरीना कैप की कमर से भी ज्यादा चिकनी होंगी।"

राखी सावंत ने सभी मतदाताओं को कहा कि वो अपने शहर के लोगों की हर संभव मदद करेंगी और उनकी सारी मुश्किलों को दूर करने का प्रयास करेंगी। राखी सावंत ने कहा जो लोग मुझे चुनेंगे मैं उनके लिए कुछ भी करुंगी और किसी भी हद तक जाउंगी। अगर मैं संसद की सदस्य बन गयी तो अपने लोगों के लिए अपनी जान तक दे दूंगी। राखी सावंत ने आगे महिलाओं की सुरक्षा के पहलू को ध्यान में रखते हुए कहा मेरी सबसे पहली प्राथमिकता होगी कि मैं अपने देश में महिलाओं को सुरक्षा प्रदान कर सकूं। किसी को भी महिलाओं की इज्जत से खेलने का कोई अधिकार नहीं है। महिलाएं बिना किसी डर के बाहर आ जा सकेंगी।

राखी ने ये बी बताया कि बना किसी राजनीतिक पार्टी की सदस्य होने के बावजूद पिछले 7 साल से वो नॉर्थ वेस्ट मुंबई क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान कर रही थीं। अब अगर उन्हें ये सीट मिल जाए तो वो और भी ज्यादा व बड़े पैमाने पर अपने क्षेत्र के लोगों सहयोग प्रदान करेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X