MeToo पर पलटवार, अब राखी सावंत करेंगी तनुश्री दत्ता पर 50 करोड़ का मानहानि का केस
Recommended Video

फिल्मी दुनिया में मी टू ने तहलका मचाया हुआ है और इसको लेकर घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रहीं है। बता दें कि हाल ही में नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता के विवाद में राखी सावंत ने नाना का पक्ष लेते हुए तनुश्री को बुरा भला बोला था..जिसकी वजह से तनुश्री दत्ता ने राखी सावंत पर 1 करोड़ का मानहानि का केस कर दिया था। अब राखी सावंत ने भी कुछ ऐसा ही करते हुए 50 करोड़ का मानहानि का दावा तनुश्री पर ठोकने का ऐलान किया है।
जी हां खबर है कि राखी सावंत ऐसा कर सकती है और इसके लिए वो तैयारी भी कर रही हैं। गौरतलब है कि मीटू के मामले को सबसे पहले तनुश्री दत्ता ने उछाला था और 2008 में फिल्म हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग पर नाना पाटेकर के द्वारा सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था।

इसके बाद से ये मामला लगातार बढ़ता जा रहा है और कई लोग इसको लेकर अपने बयान दे चुके है। बता दें कि नाना पाटेकर ने कहा था कि उनपर जो भी आरोप लगाए गएं हैं वो पूरी तरह से गलत है और वो इसके लिए कोर्ट तक जाएंगे। तनुश्री दत्ता का करियर इस फिल्म के बाद से खत्म हो गया था और वो इसके बाद कभी भी फिल्मों में दिखाई नहीं दी हैं।


Click it and Unblock the Notifications