Salman Khan- नंगे पैर नजर आईं राखी सावंत, बोलीं- सलमान खान की शादी के लिए मांगी है मन्नत

सुपरस्टार सलमान खान की शादी को लेकर अक्सर चर्चा होती है और लोग उनको लेकर परेशान भी नजर आते हैँ। हालांकि मेगास्टार का कहना है कि वो सिंगल काफी खुश हैँ। लेकिन अब ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने कुछ ऐसा कर डाला है जिससे सलमान खान की शादी फिर से खबरों का हिस्सा बन गई है।
Recommended Video
दरअसल इस वक्त राखी सावंत नंगे पैर स्पॉट की गई हैं और उन्होने जो कुछ भी कहा है वो होश उड़ाने वाला है। दरअसल राखी सावंत का कहना है कि वो सलमान खान के लिए नंगे पैर घूम रही हैं।
उन्होने कहा है कि मन्नत मांगी है, जब तक सलमान खान की शादी और बच्चे नहीं होगे वो चप्पल नहीं पहनेंगी। इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो की बात करें तो सिर पर जैकेट रखे और नंगे पैर राखी चलते हुए नजर आ रही हैं और इस दौरान एक पैपराजी ने उनसे पूछा की राखी जी, बिना चप्पल के?
इस पर राखी ने जवाब दिया, मन्नत है। तब पैपराजी ने पूछा किस चीज की मन्नत है? राखी ने कहा, ''मेरी मन्नत है में श्रीलंका और दुबई से बिना चप्पल आई हूं। सलमान खान की शादी हो जाए, तब तक मैं चप्पल नहीं पहनूंगी। मेरे भाई हैं वो, देखिए मेरे पैर छिल गए।'' इसके बाद वो कार में बैठकर निकल जाती हैं।
हालांकि उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''कल ये पगली मोदी को भी बोलेगी कि शादी करो और लोग पगले की तरह करेगे...'' एक ने लिखा, ''सलमान को इस फिल्म में कास्ट करना चाहिए, इसके लिए इतना ड्रामा है।'' एक ने लिखा, ''ये पागल हो गई है कुछ भी करती है।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं और राखी सावंत को ट्रोल किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications