हार के बाद राखी को लगी 'मिर्ची', भाजपा में चाहती हैं वापसी, बनना चाहती हैं पार्टी प्रवक्ता

इस बीच वो भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकती हैं। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में राजनाथ की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली थी। इतना ही नहीं तब राखी ने खुद को बीजेपी की बेटी भी कहा था, लेकिन टिकट नहीं मिला तो कुछ दिन बाद ही उन्होंने अलग पार्टी बनाने की घोषणा कर दी।
हालांकि अब राखी सावंत को अपनी गलती का अहसास हो गया है और वह अपने 'मायके' लौटना चाहती हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे समझ आ गया है कि लोग मशहूर पार्टियों के लिए ही वोट करते हैं न कि नई पार्टी के लिए। मैंने इस चुनाव में कड़ी मेहनत की, हालांकि मेरी पार्टी महज 16 दिन पुरानी थी। राखी ने साफतौर पर कहा कि अब वो चुनाव नहीं लड़ना चाहती हैं। उन्होंने कहा, 'मेरी चुनाव लड़ने की कोई इच्छा नहीं है। मैं बीजेपी में लोगों की भलाई के लिए शामिल होना चाहती हूं। मैं पार्टी के लिए अच्छी प्रवक्ता बन सकती हूं।


Click it and Unblock the Notifications











