राखी अपने वीडियो एलबम की सीडी लेकर पहुंचेंगी अन्ना हजारे के पास

राखी ने लूट में एक आयटम सांग पर डांस किया है जिसके बोल हैं जवानी की बैंक लूट ले... इस गाने में कुछ अश्लील शब्दों पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई है और इन्हें बीप के जरिए छुपाने को कहा है। यह बात राखी को रास नहीं आयी।
उनका कहना है कि गाने में कुछ भी अश्लील नहीं है। बोर्ड पर भड़ास निकालते हुए आगे राखी ने कहा कि अगर सेंसर बोर्ड भाग डी के बोस और देसी ब्वॉयज के गाने झक मार के... को पास कर सकते हैं तो मेरे गाने को क्यों नहीं।
इमरान खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण के गानों को पास किया जा सकता हा मगर मेरे गाने को नहीं। सेंसर राखी की इन बातों पर विचार करने को बिलकुल तैयार नहीं है। जिसके कारण वह इस मामले में अन्ना हजारे की मदद लेने की सोच रही हैं।
राखी अन्ना के पास इस मामले को लेकर जाएंगी, वह ऐसे अश्लील गानों पर रिसर्च कर रही हैं जिन्हें सेंसर द्वारा पास किया गया है। वह इन गानों के वीडियो और सीडी भी अन्ना को उनके रालेगांव स्थित घर ले जाकर दिखाएंगी। ताकि अन्ना खुद तय करें की उनका गाना जवानी की बैंक लूट ले...दूसरे गानों से अश्लील है या नहीं जिन्हें सेंसर ने बिना किसी विवाद के पास कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications











