रोजी-रोटी चलाने के लिए दुबई के नाइट क्लब में काम कर रहीं Rakhi Sawant? छोटे-छोटे कपड़े पहनकर कर रहीं ये काम!

Rakhi Sawant Viral Video: एंटरटेनमेंट की क्वीन राखी सावंत को कौन नहीं पसंद करता। वो एक ऐसी कलाकार हैं, जो खबरों में रहने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। कभी राखी सावंत के अजब वीडियोज वायरल होते हैं तो कभी उनके फेक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं।
राखी का वीडियो आया सामने
सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है, लेकिन अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये वीडियो राखी सावंत का है भी कि नहीं। जी हां, एक वीडियो में दिखाया जा रहा है कि राखी सावंत बेहद कम कपड़ों में डांस बार में नाचती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं और जानना चाहते हैं कि ये वीडियो असली है भी कि नहीं।
वीडियो को सत्यता की पुष्टि नहीं
इस वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला बेहद कम कपड़ो में अतरंगी डांस कर रही है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ये राखी सावंत का है और ये वीडियो दुबई का है। हालांकि, इस वडियो की सत्यता की कोई पुष्टि नहीं होती है कि ये वीडियो वाकई राखी का है भी या नहीं।
फैंस ने वीडियो को बताया मॉर्फ्ड
आपको बता दें, इससे पहले भी राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो थाइलैंड की एक पार्टी में डांस करती हुई नजर आई थीं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को लग रहा है कि हो सकता है कि राखी अपनी रोजी-रोटी चलाने के लिए अब ऐसे काम भी करने लगी हैं। वहीं उनके कुछ फैंस को यह भी लग रहा है कि ये राखी का मॉर्फ्ड वीडियो हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











