निकाह होते की गरीब नवाज की दरगाह पहुंचीं राखी सावंत, शौहर आदिल खान दुर्रानी के लिए मांगी ये दुआ

Rakhi sawant dargaah

Rakhi Sawant At Dargah: राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी और मां की खराब हालक को लेकर सुर्खियों में हैं। आए दिन राखी के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो जाते हैं। इसी कड़ी में अब एक बार फिर से राखी का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। इस वीडियो में राखी सावंत दरगाह पर चादर चढ़ाने और दुआ पढ़ने के लिए पहुंचीं हैं।

सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि राखी सावंत हाल ही में दरगाह पहुंचीं और गरीब नवाज को चादर चढ़ाई। उनका हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कहती नजर आ रही हैं कि मेरी अभी-अभी शादी हुई है आदिल खान दुर्रानी से और मैं पहली बार दरगाह पर चादर चढ़ाना चाहती हूं ताकि मेरी दुआ कबूल हो गरीब नवाज के दरबार में।

इसके साथ ही राखी ने अपनी मां के लिए भी दुआ की है। राखी ने कहा, "मेरी मां की तबीयत ठीक हो जाए और मेरी शादी फले। सब लोग मेरी शादी के लिए दुआ करो। बस यही मेरी इल्तजा है। मैं अपनी तरफ से फूलों की चादर पेश कर रही हूं। मेरी दुआ कबूल हो।"

आपको बता दें, इससे पहले राखी मीडिया के सामने रोती हुई नजर आई थीं। वीडियो में राखी सावंत पैपराजी से कहती हैं, 'एक बात बताओ जिस दिन मैं मर गई उस दिन मेरी कब्र पर भी आओगे क्या? जैसे मेरे हालात हैं, तुम्हें नहीं पता, तुम्हें नहीं पता क्या होगा?'

राखी सावंत इन दिनों काफी परेशान से जूझ रही हैं। उनकी मां की हालत पिछले काफी दिनों से खराब चल रही है। वो लगातार अपनी मां के साथ अस्पताल में हैं। पिछले दिनों, उन्होंने बताया था कि उनकी मम्मी को ICU में भर्ती किया गया है और अब उन्हें सांस लेने में भी काफी तकलीफ हो रही है।

Read more about: rakhi sawant bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X