सिद्धू मूसेवाला की बहन के पास पहुंची राखी सावंत, बोलीं- बहन पंजाब में मेरे लिए लड़के देख दे..यहीं शादी करनी है

Rakhi Sawant Afsana Khan Video: कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत जो कि पिछले दिनों अपने शौहर आदिल खान दुर्रानी के साथ बिगड़ते रिश्तों को लेकर काफी सुर्खियों में रही वो अब एक बार फिर सेअपने नए म्यूजिक वीडियो पर काम कर रही हैं। राखी इस बार पंजाबी सेंसेशन अफसाना खान की आवाज पर जबरदस्त डांस करती दिखाई देने वाली हैं।
डांसर और एंटरटेनमेंट की क्वीन राखी सांवत जल्द ही अपने नए पंजाबी सॉन्ग 'मोहल्ला' से धमाल मचाने वाली हैं। इस गाने को मशहूर सिंगर अफसाना खान गाने वाली हैं। गाने की तैयारी को लेकर राखी सावंत और अफसाना खान इन दिनों एक दूसरे के साथ काफी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी मजेदार है।
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि राखी सावंत अफसाना से पंजाब में एक अच्छा लड़का खोजने के लिए कहती हैं। राखी का कहना है कि इस बार वो पंजाब में शादी करेंगी। इसके बाद सभी इस दौरान काफी मजाक मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि गाने की शूटिंग शुरु हो चुकी है, उनका ये सॉन्ग जल्द ही दर्शकों के सामने होगा। राखी के फैंस भी उनको इस गाने के जरिए अलग अवतार में देखने को बेताब हैं।
बीते साल आदिल खान दुर्रानी संग गुपचुप रचाई थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों के बीच काफी ड्रामा देखने को मिला। राखी ने आदिल को जेल भी भिजवाया था। हालांकि, आदिल अब बाहर आ चुका है। दोनों का तलाक भी हो चुका है। राखी अक्सर अलग-अलग जगहों पर स्पॉट की जाती हैं। हाल में ही उन्हें दशहरा के दौरान रावण के अवतार में देखा गया था, जहा वो सभी को दशहरा की शुभकामनाएं देती नजर आ रही थी।


Click it and Unblock the Notifications