'9 महीने का पेट लेकर...', बॉलीवुड एक्ट्रेसेस पर Rakhi Sawant का बड़ा तंज, बोलीं- 'ये कौन-सा फैशन है...'
Rakhi Sawant On Celebs Baby Bump Flaunting: राखी सावंत अपने बेबाक अंदाज की वजह से काफी पसंद की जाती हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि भले ही उनको बॉलीवुड में ज्यादा चांस नहीं मिले हैं लेकिन वह अपनी बोल्डनेस और अपनी अजीबोगरीब स्टेटमेंट के चलते आए दिन चर्चा में आती रहती हैं।

अब इसी बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है जिसमें वह फिल्मी ज्ञान को इंटरव्यू देते हुए देखी जा सकती हैं। वायरल हो रहे वीडियो में राखी सावंत कहती हैं कि "बॉलीवुड में डबल स्टैंडर्ड है। अगर मेरा यमनटटीटा थोड़ा बहुत दिख रहा है। तो बॉलीवुड में इनको प्रॉब्लम होती है।"
इसके आगे राखी सावंत कहती हैं कि "लेकिन जो भी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज एक्ट्रेस प्रेगनेंट होती है। अपने 9 महीने का पेट लेकर बॉलीवुड में घूम रही हैं, नंगा पेट लेकर। ये कौनसा फैशन है भाई।" राखी सावंत ने बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को लेकर यह बहुत ही बोल्ड स्टेटमेंट दिया है।
इसके बाद में राखी सावंत का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और काफी सारे लोग इस पर कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। काफी लोग तो इस वीडियो को बहुत ही फनी वे में ले रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो राखी सावंत की इस बात से एग्री करते हैं।
ऐसा पहली बार नहीं है जब राखी सावंत ने किसी सेलिब्रिटी को लेकर निशाना साधा हो। कई बार ऐसा हो चुका है जब राखी सावंत ने ऐसे बोल्ड स्टेटमेंट दिए हैं जिसकी वजह से पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में तहलका मच गया।


Click it and Unblock the Notifications











