Ranveer Allahbadia के अश्लील कमेंट पर हुए विवाद में सपोर्ट में उतरी Rakhi Sawant, बोलीं- उसको माफ़ कर दो...

Rakhi Sawant Supports Ranveer Allahbadia

Rakhi Sawant Supports Ranveer Allahbadia: मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया इस समय काफी विवादों में बने हुए हैं और उन्होंने हाल ही में कॉमेडियन समय रहना के कॉमेडी रियलिटी शो इंडियाज गॉट लेटेंट में एक कंटेस्टेंट से अश्लील सवाल कर दिया था। इसके बाद में काफी ज्यादा बवाल मचा हुआ है। रणवीर को सोशल मीडिया पर जमकर रोल किया जा रहा है और उनके खिलाफ कई शिकायत भी दर्ज की जा चुकी है।

लेकिन अब हाल ही में ड्रामा क्वीन कहीं जाने वाली राखी सावंत ने रणवीर इलाहबादिया का सपोर्ट किया है। राखी सावंत ने समय रहना के इंडियाज गो लेटेंट पर रणबीर के विवादित कमेंट पर सभी से उनको माफ करने की अपील कर डाली है। राखी ने रणवीर के माफी मांगने वाली पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कमेंट किया है।

राखी सावंत ने कमेंट बॉक्स में कमेंट करते हुए लिखा कि "भले ही रणवीर गलत थे, लेकिन उनको माफ कर देना चाहिए। इट्स ओके कभी-कभी हो जाता है, उसको माफ कर दो। मैं जानती हूं कि उसने गलत किया है लेकिन फिर भी उसको माफ कर दो।"

मालूम हो कि राखी सावंत भी इंडियाज गॉट लेटेंट के पिछले एपिसोड में नजर आ चुकी हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि समय रहना और आशीष चंचलानी के अलावा जसप्रीत सिंह, अपूर्व मखीजा और रणवीर इलाहबादिया के अलावा कई और लोगों के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज की है।

FIR के दौरान इन सभी पर भारतीय न्याय संहिता के कई धाराओं का इस्तेमाल करते हुए शो में अश्लील और यौन सामग्री को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया गया है। यह पूरा मामला हाल ही के एक एपिसोड में एक कंटेस्टेंट से रणवीर द्वारा अश्लील सवाल पूछे जाने पर शुरु हुआ था। लेकिन जब विवाद बढ़ा तो रणवीर द्वारा वीडियो शेयर करते हुए माफी मांगी गई और इस एपिसोड को भी प्लेटफार्म से हटा दिया गया।

Read more about: rakhi sawant ranveer allahbadia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X