..................... Rakhi Sawant Summons By Maharashtra Cyber Cell After Indias Got Latent Controversy - Hindi Filmibeat

India's Got Latent में जज बनकर जाना Rakhi Sawant को पड़ा महंगा, महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा समन

Rakhi Sawant Summons By Maharashtra Cyber Cell

Rakhi Sawant Summons By Maharashtra Cyber Cell: इंडियाज गॉट लेटेंट शो में रणवीर इलाहबादिया ने जो भद्दे कमेंट किए थे उसके बाद काफी विवाद हुआ। इतना ही नहीं उनका वीडियो वायरल होने के बाद में काफी सारे लोगों ने उनका बॉयकॉट करना शुरू कर दिया। हालांकि इसी बीच यह मामला कोर्ट में पहुंच गया। लेकिन अब इस शो में जज बनकर आ चुकी है राखी सावंत को भी महाराष्ट्र साइबर सेल द्वारा समन भेजा जा चुका है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि राखी सावंत को 27 अप्रैल को कोर्ट में पेश होना होगा। शायद ही लोग जानते हैं कि इंडियाज गॉट लेटेंट शो पर राखी सावंत जज बनकर जा चुकी हैं। राखी सावंत वाला एपिसोड भी खूब वायरल हुआ था और उसके शॉर्ट वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरस होते हुए नजर आए थे।

रणवीर इलाहबादिया के अश्लील कमेंट के बाद में हुए विवाद के बाद में समय रैना को भी काफी ट्रोल किया जा रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि समय के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की जा चुकी है और इस दौरान राखी सावंत उनके सपोर्ट में भी आई थी।

ई-टाइम्स के साथ इंटरव्यू के दौरान और राखी सावंत ने कहा था कि "एक इंसान ने गलती कर दी, तो इस पर बाकी लोगों को टारगेट क्यों किया जा रहा है? रणवीर ने कुछ गलत कहा है और मैं भी यह मानती हूं कि वह गलत था। लेकिन इन सब में समय पर अटैक क्यों हो रहा है?"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर जो विवाद चल रहा है उसमें आरोपी रणवीर इलाहबादिया, अपूर्वा मखीजा, और समय रैना का भी नाम शामिल है। तीनों इस समय महाराष्ट्र साइबर के संपर्क में है। शुक्रवार को इनका बयान भी दर्ज होगा और वह अपना बयान दर्ज करवाने के लिए महाराष्ट्र साइबर कार्यालय में पहुंचेंगे।

Read more about: rakhi sawant ranveer allahbadia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X