राखी सावंत ने अब हेमा मालिनी को दिया जवाब, बोलीं- मैं दूसरी स्मृति ईरानी बनूंगी

राखी सावंत अक्सर अपने बेबाक बयानबाजी के लिए जानी जाती हैं। शनिवार को जब हेमा मालिनी ने कंगना रनौत के मथुरा से चुनाव के सवाल पर राखी सावंत का नाम लेते हुए तंज कसा था और कहा था- राखी सावंत को भेज देंगे, वो भी बन जाएगी।' अब ऐसा लग रहा है कि राखी सावंत को हेमा मालिनी का ये जवाब पसंद नहीं आया है और उन्होंने पलटवार किया है।

दरअसल, हुआ ये था कि कंगना रनौत पिछले दिनों वृंदावन पूजा करने पहुंची थीं, जिसके बाद ये खबरें आने लगी कि 2024 लोकसभा चुनाव वो मथुरा से लड़ सकती हैं। मथुरा से मौजूदा समय में दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी सांसद हैं। उनसे जब इसके बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इसका जवाब भी दिया था।

Rakhi Sawant statement on Hema Malini jibe about contesting kangana ranaut Lok Sabha Election from Mathura

हेमा मालिनी ने कहा था- 'अच्छी बात है, मेरा विचार भगवान के ऊपर है। भगवान कृष्ण सब जानते हैं। कोई और जो यहां के सांसद बनना चाहेंगे उनको तो आप बनाने नहीं देंगे। आप लोगों ने सबके दिमाग में ऐसा डालकर रखा है कि फिल्म स्टार ही बनेगा। आपको मथुरा में सब फिल्म स्टार ही चाहिए। कल को राखी सावंत को भी भेज देंगे।'

वहीं, अब हेमा मालिनी ने जब राखी सावंत का नाम लिया तो वो जवाब ना दें, ऐसा तो हो नहीं सकता। राखी सावंत ने कहा है- जी दोस्तों, मैं शुक्रगुजार हूं कि पीएम मुझे ये जिम्मेदारी देना चाहते हैं और इस बार मुझे चुनाव में खड़ा कर रहे हैं। इसका ऐलान हेमा मालिनी जी ने कर ही दिया है। मैं देश की सेवा के लिए ही पैदा हुई हूं और देश की सेवा ही करना चाहती हूं। हमारे प्रधानमंत्री जी चाय बनाते बनाते पीएम का काम कर सकते हैं, तो मैं बॉलीवुड में रहते-रहते सीएम क्यों नहीं बन सकती। जरूर मैं बनूंगी, आप सब का आशीर्वाद चाहिए। तो 2024 में अब आप मुझे चुनाव लड़ते हुए देखेंगे। लेकिन किसके अपोजिट, ये सरप्राइज है।'

उन्होंने आगे कहा- 'दरअसल इस बारे में पीएम मोदी जी और अमित शाह जी खुद बोलने वाले थे। लेकिन, खैर छोड़ो। पीएम मोदी कहें या हेमा मालिनी एक ही बात है। मैं अब स्मृति ईरानी पार्ट 2 बन कर दिखाउंगी। मैं बहुत खुश हूं कि मैं इलेक्शन लड़ने वाली हूं। प्लीज मुझे सपोर्ट कीजिए। हेमा दी, शुक्रिया मेरे बारे में इतनी अच्छी बात कहने के लिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X