OMg! राखी सावंत और मीका की जोड़ी फिर हुई साथ
राखी सावंत और मीका का 'किस कांड' को भले ही 9 साल हो गए हो, लेकिन उस वक्त दोनों ने जो कंट्रोवर्सी की थी वह आज भी लोगों को याद है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि राखी और मीका ने सब कुछ भुलाकर एक बार फिर एक- दूसरे को गले लगाया है।

हाल ही में राखी सावंत की फ़िल्म 'मुंबई कैन डांस साला' के प्रमोशन पर मीका भी पहुंचे और राखी ने उन्हें गले लगा लिया। राखी सावंत मीका के साथ ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट के दौरान काफी खुश होकर मिलती हुई दिखाई दी। यहां दोनों ने एक-दूसरे को ख़ुशी से गले भी लगाया और खूब मस्ती की। इस दौरान राखी ने मीका को रिस्ट वॉच भी गिफ्ट की।
आपको बता दें, साल 2005 में मीका के जन्मदिन की पार्टी में राखी सावंत को मीका ने अचानक पकड़कर किस कर लिया था। इससे राखी हैरान रह गई थीं और उन्होंने सार्वजनिक तौर पर मीका की इस बात के लिए आलोचना की थी। उसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से दूरी भी बना ली थी। राखी और मीका के इस किस कांड का जमकर हंगामा हुआ था। हालांकि, राखी के इस विरोध का कोई ठोस नतीजा नहीं निकला और बात धीरे-धीरे थम गई थी।
नौ साल के बाद, 'मुंबई कैन डांस साला' के ट्रेलर लांच में दोनों को साथ देखा गया। बहरहाल, अच्छी बात है, न्यू ईयर का माहौल है, ऐसे में पुराने गिले- शिकवे भुला देना बेहतर है।


Click it and Unblock the Notifications