टैलेंट दिखाने को कहते और दरवाजा बंद कर लेते थे, मुझे भागना पड़ता था- राखी सावंत
राखी सावंत की जब भी बात आती है तो केवल कंट्रोवर्सी का नाम सामने आता है। फिलहाल राखी इस साल पूरी तरह से केवल अपनी शादी को लेकर चर्चा में रही हैं। राखी ने बताया है कि उनकी शादी हो गई है। लेकिन उनके पति मीडिया के सामने आने में सहज नहीं हैं।
हालांकि राखी की इस शादी को अधिक लोग फेक मानते हैं। लेकिन राखी ने हाल ही में एक इस बात का खुलासा किया है कि उनकी जिंदगी फेक नहीं रही है।

वह आज जिस मुकाम पर पहुंची हैं उसके पीछे उन्हें काफी कुछ सहना पड़ा है। राखी ने खुद के साथ हुई एक घटना का जिक्र किया है। जब वह अपने करियर के शुरुआती दौर में हुआ करती थीं।


Click it and Unblock the Notifications