एडल्ट तस्वीरें लीक करने के बाद राखी सावंत ने शर्लिन से मांगी माफी, एक्ट्रेस ने भी राखी के दुख पर बहाए आंसू

rakhi sawant sherlyn chopra

Rakhi Sawant Sherlyn Chopra Video: एक्ट्रेस राखी सावंत पिछले कुछ दिनों पहले अपने पति आदिल दुर्रानी के खिलाफ धोखा देने और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए। इसके बाद अब आदिल जहां पुलिस हिरासत में है तो वहीं राखी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं।

इसी बीच अब एक बार फिर से राखी ने अपने फैंस को हैरान कर दिया है। दरअसल, इस बार राखी ने अपनी एक एक दुश्मन से माफी मांगने और उनके साथ लेटेस्ट वीडियो को लेकर छा गई हैं।

राखी की ये दुश्मन कोई और नहीं बल्कि शर्लिन चोपड़ा हैं। कुछ ही समय पहले राखी और शर्लिन एक दूसरे के खिलाफ पब्लिक में भली बुरी बाते कहती सुनाई देती थीं। इतना ही नहीं जहां राखी ने शर्लिन की एडल्ड तस्वीरें लीक कर दी थीं तो वहीं शर्लिन ने भी उने खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी थी। अब सब कुछ भूलकर दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया है।

इतना ही नहीं राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा से माफी मांगी है। वहीं शर्मिल भी राखी और आदिल के केस पर आंसू बहाती दिखाई दीं। राखी कहती हैं, "प्यार करते करते शादी कर ली। कुछ समझ में नहीं आया, बर्बाद होती गई, होती गई।"

राखी की इस बात को सुनने के बाद शर्लिन चोपड़ा कहती हैं, "हमारी मुलाकात 9 फरवरी की शाम को हुई थी। मैंने राखी से पूछा कि राखी आपको अपने जीवन का राजकुमार मिला है तो आप खुश क्यों नहीं हैं? पता चला कि इनका राजकुमार दुनिया का सबसे महान ठग निकला, जो लोगों को बेवकूफ बनाता है, लोगों के साथ फरेब करता है।"

शर्लिन आगे कहती हैं, "जब राखी ने हाल ही में मुझे बताया कि मैसूर की एक ईरानी लड़की, उनके साथ कैसे इनके पति ने यौन उत्पीड़न किया, मेरे रोंगटे खड़े हो गए। मुझे लगा, ओह माय गॉड, ये हो क्या रहा है। इस बंदा ने कितनी महिलाओं के साथ गलत किया है।"

शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत को सपोर्ट करते हुए मीडिया से बात करते वक्त एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने आदिल खान दुर्रानी को महाठग बताया है। जो लोगों की भावनाओं से खेलता है और फरेब करता है। शर्लिन चोपड़ा ने इस वक्त राखी सावंत को हिम्मत से काम लेने के लिए हौसला दिया और दुख के वक्त उनका साथ दिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X