..................... राखी सावंत ने शेयर की करवा चौथ की तस्वीरें | Rakhi Sawant shares her Karwa Chauth Pics and Videos - Hindi Filmibeat

राखी सावंत ने किया अपना पहला करवा चौथ- बैक टू बैक शेयर की तस्वीरें और वीडियो, हो गईं ट्रोल

कुछ ही महीनों पहले राखी सावंत ने खुलासा किया था कि उन्होंने शादी कर ली है और पति के साथ लंदन में रहती हैं। हालांकि उनके पति को अब तक किसी ने नहीं देखा है। बहरहाल, राखी सावंत ने इस बार करवा चौथ का व्रत भी रखा और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और कुछ वीडियोज़ भी शेयर किये हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके पति रितेश ने भी व्रत रखा है।

इतना ही नहीं, राखी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया कि वो सरगी खाना भूल गईं.. हालांकि वीडियो वायरल होने के कुछ देर बाद ही उन्होंने वो वीडियो डिलीट कर दिया। इस वीडियो को लेकर राखी खूब ट्रोल हो रही हैं। दरअसल वीडियो में राखी गाजर का हलवा बनाती दिख रही हैं.. और बोल रही हैं- हाय फ्रेंड्स आप देख रहे हैं कि मैं गाजर का हलवा बना रही हूं, करवा चौथ के दिन पर.. मैं यूके में हूं, इसलिए जैसे चाहे वैसे कपड़े पहन सकती हूं।

कुछ दिनों पहले ही राखी सावंत ने अचानक से खबर दी कि उन्होंने शादी कर ली है। उनके पति एक NRI बिज़नेसमैन हैं और डॉनल्ड ट्रंप की कंपनी के लिए काम करते हैं। इतना ही नहीं, बल्कि राखी सावंत ने अपने हनीमून की तस्वीरें भी मीडिया में शेयर की थीं। हालांकि अब तक उनके पति की एक भी तस्वीर सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X