Video: राखी सावंत का CAA पर लोगों को सुझाव, बोलीं- बैंक से ले लो फटाफट लोन और...
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन के नाम से लोकप्रिय राखी सावंत एक बार फिर चर्चा में हैं। अक्सर विवादों में रहने वाली राखी सावंत ने फैंस को सुझाव दिया है। देश में जहां एक तरफ सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है तो ऐसे में आइटम गर्ल राखी सावंत ने लोगों को सुझाव दिया है। उन्होंने वीडियो शेयर कर लोगों को सीएए और एनआरसी से बचने का उपाय बताया है।
दिल्ली के शाहीन बाग, लखनऊ व तमाम कॉलेजों में सीएए को लेकर विरोध चल रहा है। ऐसे में बॉलीवुड भी दो धड़ों में बंटा नजर आया। किसी ने कानून को सही बताया तो किसी ने इसका विरोध किया। ऐसे में एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट राखी सावंत नया ही बवाल खड़ा करती नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर राखी सावंत का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह सीएए और एनआरसी पर लोगों को सुझाव देती नजर आ रही हैं। अब तक इस वीडियो को लाखों यूजर ने देख डाला है।


Click it and Unblock the Notifications