अस्पताल में पेट पकड़कर बुरी तरह कराहती दिखीं राखी सावंत, सर्जरी से पहले बनाकर भेजा ये वीडियो

Rakhi Sawant share video from hospital: एंटरटेनमेंट की क्वीन कहलाई जाने वाली राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों परेशानियों से गुजर रही हैं। कुछ दिनों पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। सारे टेस्ट करवाने के बाद पता चला की राखी सावंत को यूट्रस ट्यूमर है। इसके बाद राखी सावंत ने एक वीडियो बनाकर भेजा था। जहां वह कहती नजर आ रही थीं। वह बाहर जाना मिस कर रही हैं। वह कहती हैं कि मुझे पूरे कपड़े पहनने की आदत नहीं है। उन्हें ये अस्पताल के कपड़े पहनना पसंद नहीं है। जल्द ही उनकी सर्जरी होने वाली है।
अस्पताल में कराहती दिखीं राखी
वहीं सर्जरी से पहले ही राखी सावंत का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी अस्पताल में लेटी बुरी तरह से कराहती नजर आ रही हैं। राखी ने अपने पेट को जोर से पकड़ा है और वह रो रही हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि राखी सावंत की जल्द ही सर्जरी होगी और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। आपको बता दें कि उनके चाहने वाले लगातार राखी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
आदिल खान ने लगाया था आरोप
आपको बता दें कि जैसे ही आदिल खान को पता चला की राखी अस्पताल में हैं। वह राखी पर आरोप लगाते नजर आए। रिपोर्ट सामने आने से पहले राखी के एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी ने कहा था कि अगर वह सच में बीमार हैं तो वह उनके लिए प्रार्थना करेंगे। इसी के साथ ही आदिल ने कहा अब उनके सरेंडर करने की भी तारीख आ रही है। बता दें कि आदिल ने राखी के खिलाफ प्रौद्योगिकी अधिनियम धारा 67 (ए) इसके अलावा मानहानि और अपराधिक इरादे में संलिप्तता से संबंधित धारा 500, 504 और 34 के तहत अपराध दर्ज करवाया है। आदिल ने राखी पर उनके प्राइवेट वीडियो भी लीक करने का आरोप लगाया है।


Click it and Unblock the Notifications











