राखी सावंत ने शेयर की शाहरुख खान के साथ Fake फोटो- ट्रोलर्स ने लगा दी क्लास
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और ड्रामा क्वीन राखी सांवत इस बार फिर लेटेस्ट पोस्ट को लेकर चर्चा में है। दरअसल राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान संग फोटो शेयर की है जिसके बाद फिर वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। कुछ दिन पहले ही राखी सावंत ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें पति गायब था। आज तक इस शादी का भेद भी नहीं खुल पाया है।
राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है इसमें उनके साथ वीडियो कॉल पर शाहरुख खान नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर उन्होंने लिखा, लोगों की मदद करने के लिए थैंक्यू शाहरुख खान। ये तस्वीर खासा वायरल हो रही है। इसके साथ ही यूजर्स ने राखी सावंत की क्लास भी लगा दी।

राखी सावंत इस फोटो पर ट्रोल इसीलिए हुई क्योंकि ये फेक फोटो थी। फैंस को भी ये समझने में बिल्कुल भी समय नहीं लगा कि ये तस्वीर एडिट की हुई है। इसके बाद लोगों ने राखी सावंत को ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, वाह क्या फोटोशॉप स्किल है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, हद है शाहरुख खान ने तो तुम्हें फोटो तक नहीं किया।
बता दें इस तस्वीर में राखी सावंत और शाहरुख खान मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो को राखी ने करीब 7 दिन पहले ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। बता दें कुछ दिन पहले राखी सावंत ने अपनी शादी की तस्वीरें भी पोस्ट की थी। जिसमें वह शादी के जोड़े में नजर आ रही थी। लेकिन पति इन तस्वीरों से गायब थे।


Click it and Unblock the Notifications