राखी सावंत ने NRI संग गुपचुप तरीके से की शादी, फोटोशूट भी कराया- अब सामने आई सच्चाई!
राखी सावंत को सुर्खियों में रहना बखूबी आता है। कभी विवादित बयान देकर तो कभी विवादित तस्वीरें देकर। लेकिन इस बार तो एक्ट्रेस की शादी की खबरें वायरल हो गईं। जी हां, खबर थी कि मुंबई के एक होटल में राखी सावंत ने एक NRI से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। बहरहाल, जब इस बारे में एक्ट्रेस से संपर्क किया गया तो उन्होंने इंकार कर दिया।
सोशल मीडिया पर राखी सावंत की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जहां वो वेडिंग ड्रेस में दिख रही हैं। खबर थी कि राखी ने 28 जुलाई को एक एनआरआई (NRI) लड़के सेे होटल जेडब्ल्यू मैरियट में शादी कर ली है। शादी की सभी रस्में बेहद गोपनीय रखी गईं और इसमें केवल 4-5 करीबी ही शामिल थे।


Click it and Unblock the Notifications