Okk! तो फिर क्या नया कहा राखी सावंत ने

एक्ट्रेस राखी सावंत का कहना है कि अभिनेत्री होने के नाते उन्होंने काम को लेकर कोई सीमा तय नहीं की है और उन्हें अंग प्रदर्शन से भी परहेज नहीं है। वैसे अंग प्रदर्शन को लेकर राखी सावंत का यह बयान कुछ नया नहीं है। लेकिन इस बार मामला कुछ और है।

rakhi sawant

राखी ने कहा कि कुछ समय से उन्हें काम नहीं मिल रहा था और फिल्म जगत में बने रहने के लिए वह अंगप्रदर्शन से भी परहेज नहीं करेंगी। आइटम सांग 'मोहब्बत है मिर्ची' से शोहरत पानी वाली राखी इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'मुंबई कैन डांस साला' के प्रचार में व्यस्त हैं।

राखी ने कहा कि 'मैं आज जो कुछ भी हूं, अपनी मेहनत के बल पर हूं। मैं खुद को सीमाओं में नहीं बांधना चाहती, मैं अंगप्रदर्शन के लिए भी तैयार हूं।' सचिन्द्र शर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'मुंबई कैन डांस साला' में राखी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

फिल्म पर बात करते हुए राखी ने कहा, 'फिल्म में मेरी भूमिका काफी सशक्त और अर्थपूर्ण है। मेरा किरदार नकारात्मक है। मैंने ऐसा किरदार पहले नहीं निभाया है। मुझे फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X