Video: ये क्या बोल गई राखी सावंत- कसीनों में आंखे फाड़फाड़कर देखते हैं लोग और कहते हैं बस एक बार मिल जाए बस ये

Rakhi Sawant Video: आइटम क्वीन राखी सावंत अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज को लेकर छाई रहती हैं। इसके साथ ही ये हसीना अपनी पर्सनल लाइफ में क्या कुछ चल रहा होता उसके भी खुले अपडेट्स अपने फैंस को देती रहती हैं। अब एक बार फिर से राकी सावंत का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी खुद को लेकर लोगों का नजरिया सबके साथ शेयर करती दिखाई दे रही हैं।
सामने आए इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि राखी बताती हैं कि जब वो किसी कसीनो में या कहीं पर जाती हैं तो लोग उन्हें आंखे फाड़फाड़कर देखते हैं और कहते हैं बस एक बार मिल जाए ये हॉट राखी सावंत। इसके बाद एक मीम आता है जिसके बाद नेटिजंस अपनी हंसी पर काबू नहीं कर पा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर राखी का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और तमाम लोग इसपर एक से बढ़कर एक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही काफी सारे लोग उन्हें इसके लिए जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।
राखी की बात करें तो ये हसीना पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में छाई हुई हैं। राखी और आदिल के बीच उठा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसके साथ ही हर दिन ये दोनों एक दूसरे को लेकर हैरान करने वाली खुलासे और तरह तरह के आरोप लगाते दिखाई देते हैं।
इसके साथ ही आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब राखी सावंत का ऐसा वीडियो सामने आया है बल्कि आए दिन राखी के लेटेस्ट और थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं जिन्हें देखने के बाद उनके फैंस की भी हंसी रुकने का नाम नहीं लेती हैं।


Click it and Unblock the Notifications