राखी सावंत ने हिंदू-मुस्लिम को लेकर कह दी ऐसी बात की भड़क गए लोग, बोले- तुम पाकिस्तान निकलो पहले...

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant Viral Video: बॉलीवुड की ड्रामा क्विन कहलाने वाली राखी सावंत इन दिनों विदेश में हैं। राखी सावंत के आए दिनों वीडियो वायरल होते रहते हैं। जहां वह कभी अपने विचार पेश करती हैं तो कभी वह विवादित बयानों की वजह से चर्चाओं में आ जाती हैं। बता दें कि राखी सावंत का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राखी सावंत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश में बढ़ रही नफरत को लेकर एक वीडियो बनाया है। इस वीडियो में राखी सावंत हिंदू मुसलमान के प्यार और कश्मीर वेकेशन लेकर बात करती नजर आ रही हैं।

भारत जितना हिंदूओं का है उतना ही मुसलमानों का भी है...
वायरल हो रहे राखी सावंत के इस वीडियो में राखी कहती हैं कि-जय भारत, जय भीम, जय हिंदुस्तान, भारत माता की जय, खुश हैं अब, हम सब एक हैं हमारे देश से मुसलमानों को कोई निकाल नहीं सकता। भारत जितना हिंदूओं का है उतना ही मुसलमानों का भी है। हिंदू मुस्लिम ना करो। बच्चे ना बनो, बड़े बन जाओ। रहम करो खुदा पर खुदा क्या सोच रहा होगा इनको हमने बनाया है ये सारे मेरे बच्चे हैं। क्यों लड़ मर रहे हैं। क्या चाहिए इन्हें ?

कश्मीर वेकेशन मनाने जाएंगी राखी
राखी आगे कहती हैं कि अगला मेरा वेकेशन कश्मीर में करूंगी। हम सभी का फर्ज बनाता है कि हम कश्मीर जाएं। हमारा अगला वेकेशन कश्मीर में होना चाहिए। कश्मीर हमारा है। कश्मीर में जितने लोग हैं वो हमारे भाई बहन हैं। वो हमारा पर्यटन है छुट्टियां मनाने हम वहीं जाएंगें। कश्मीरियों ने अपनी जान देकर हमें बचाया है। भाइयों डरो मत। हम सब जाएंगे मैं चलूंगी आपके साथ। पूरा बॉलीवुड चलेगा आपके साथ। बता दें कि राखी सावंत का यह वीडियो आते ही वायरल हो गया है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

लोगों के यूं आए रिएक्शन
बता दें कि जहां कुछ लोगों को राखी सावंत का यह वीडियो पसंद आ रहा है। वहीं कुछ लोगों को राखी सावंत के इस वीडियो को देखने के बाद जमकर गुस्सा भी आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- तुम पहले पाकिस्तान जाओ और वहीं शादी कर लो। को वहीं दूसरे ने लिखा- तुम अपना ज्ञान अपने पास ही रखो जय श्री राम। तो वहीं किसी ने उन्हें चुप रहने की सलाह दी। वहीं किसी ने कहा कि आपको ऐसे मुद्दों पर अपने विचार रखने से बचना चाहिए।

बता दें कि इस वीडियो की वजह से ही नहीं राखी सावंत को सीमा हैदर को भी सपोर्ट करने की वजह से ट्रोल किया गया था। बता दें कि राखी ने एक वीडियो बनाकर सीमा हैदर का सोपर्ट किया था उन्होंने अपने वीडियो में कहा था कि सीमा हैदर को पाकिस्तान नहीं भेजना चाहिए। क्योंकि अब तो हिंदुस्तान की बहू है और सचिन की बीवी है और उसके बच्चे की मां भी है।

सीमा हिंदुस्तान की बहू है...

राखी आगे कहती हैं कि हिंदुस्तान को सीमा हैदर को पाकिस्तान नहीं भेजना चाहिए क्योंकि वो सचिन को प्यार करती है। सीमा अब तो सचिन के बच्चे की मां भी बन चुकी है। अगर वो मां नहीं बनी होती तो शायद भेज भी सकते थे, लेकिन अब वो मां भी है और हिंदुस्तान की बहू भी है।

सीमा के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए

राखी कहती हैं कि सीमा हैदर के साथ अन्याय ना करें। वो एक महिला है यूपी की बहू है। उसे पाकिस्तान नहीं भेजना चाहिए। आप समझ रहे हैं ना कि षडयंत्र कौन रच रहा है। जो मासूम हैं उनके साथ ऐसा ना किया जाए। सीमा पाकिस्तान की है ये मैं मानती हूं, लेकिन अब तो वह हिंदुस्तान की बहू हो चुकी है।

सीमा हैदर मुसलमान से हिंदू बन चुकी है। वो भारत के नारे लगती है। सीमा हैदर एक औरत है कोई फुटबॉल नहीं है। जो आप उस लात मारकर निकाल दें। बता दें कि राखी के इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने राखी को ट्रोल किया था, लेकिन बाद में राखी सावंत ने भी अपने बोल बदल लिए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X