#BoldBayaan: राखी सावंत का एक बोल्ड बयान सबकी ऐसी की तैसी कर देगा

राखी सावंत अपनी फिल्म एक कहानी जूली की, प्रमोट कर रही हैं और इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान वो एक बार फिर अपने बोल्ड अंदाज़ में आ चुकी हैं।

अब देखिए राखी सावंत जो भी बोलती हैं, उससे लोगों को पैसा वसूल इंटरटेनमेंट तो मिलता ही है बस हाल ही में उन्होंने ऐसा ही एक पैसा वसूल इंटरव्यू दिया।

rakhi sawant bold statements

राखी ने कहा कि हां मैंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। मेरे स्तन छोटे थे, मैंने बढ़वा लिए। लेकिन मैं तो मान रही हूं और कोई तो मानता भी नहीं है। बॉलीवुड में जितने लोगों ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है, उन सबका प्लास्टिक निकालूंगी तो तीन ट्रक भर जाएंगे, बस लोग छिपा लेते हैं।
[CallS the MediaS: राखी सावंत तो बहुत कुछ कह रही हैं, पढ़िए यहां]

अब इसे कहते हैं बोल्ड बयान। वैसे शुक्र मनाइए कि राखी ने किसी का नाम नहीं लिया। वरना अगर वो चाहतीं तो कितने लोगों की पोल खोल सकती थीं।

गौरतलब है कि राखी सावंत, इंद्राणी मुखर्जी पर एक फिल्म बना रही है जो शीना बोरा हत्याकांड पर आधारित है और उनकी मानें तो उनकी टीम को फोन कॉल आते थे फिल्म ना बनाने के। वैसे अगर देखा जाए तो राखी सावंत को बॉलीवुड में सबसे ज़्यादा अगर किसी से दिक्कत है तो वो हैं सनी लियोन।

हाल ही में एक रिपोर्टर ने राखी सावंत से पूछा कि सनी लियोन को आमिर खान से मिले प्रपोज़ल के बारे में उनका क्या कहना है। इस पर राखी सावंत का कहना था कि आपको एक और गु़डन्यूज़ देती हूं मैं, राखी सावंत पॉर्नस्टार बनने वाली है।

ज़ाहिर सी बात है, राखी का इशारा उस तरफ था जहां आमिर खान ने ट्वीट करके कहा कि वो सनी लियोन के साथ काम करना चाहेंगे। इतना ही नहीं, कई बार राखी सावंत यूं ही अपना गुस्सा सनी लियोन पर निकाल चुकी हैं।
[सनी लियोन की ये तस्वीरें अपने ही रिस्क पर देखिए]

राखी को हमेशा सनी लियोन से दिक्कत रही है कि वो आकर उनके पेट पर लात मार चुकी हैं। ऐसे में आमिर खान का सनी लियोन को फिल्म ऑफर करना,जब राखी सावंत इंडस्ट्री में हैं, राखी को बुरा तो लगना ही था।

राखी ने कहा कि सनी लियोन पॉर्नस्टार हैं और उनकी फिल्म मस्तीज़ादे भी ऐसी ही थी। उन्हें समझ नहीं आता है कि सनी लियोन की फिल्में सेंसर बोर्ड पास कैसे करता है।

राखी ने हाल ही में सनी के गाने होर कुछ पर कमेंट करते हुए कहा कि वो तो चीख चीख कर बता रही हैं कि वो क्या हैं। राखी का मतलब था Whore से, अगर आप नहीं जानते तो गूगल करिए!

राखी का मानना है कि सनी लियोन के पास एक्टिंग का टैलेंट तो है नहीं, इसलिए वो कपड़े उतार कर अपनी फिल्मों की कमाई करती हैं। और लोग इसलिए उन्हें देखते हैं।

राखी ने ये भी कहा कि मेरे देश के संस्कार मुझे कपड़े उतारने की इजाज़त नहीं देते हैं। मैं कैसे कपड़े उतार कर स्क्रीन पर नाच सकती हूं। ये सब एक पॉर्नस्टार करती है, उसकी आदत होती है।

राखी ने ये भी कहा कि सनी लियोन जैसी कितनी आई कितनी गईं। राखी सावंत के डांस के आगे कोई नहीं टिक पाता। उनके पास उनके डांस की शक्ति है। ये तो बात तो आप भी मानेंगे।

राखी सावंत ने ये भी कहा कि सनी लियोन एक एडल्ट स्टार हैं और पॉर्न स्टार का हमारे देश में क्या काम है। वो जो काम करती हैं, बस वही करती अच्छी लगती हैं।

राखी सावंत ने कहा है कि सनी लियोन की वजह से देश का माहौल बिगड़ रहा है। उनकी वजह से रेप बढ़ रहे हैं और इसलिए बॉलीवुड और सरकार को मिलकर उन्हें बैन कर देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X