Rakhi Sawant: राखी सावंत को जेल से आया आदिल का फोन, मांगी माफी लेकिन राखी ने कही ये बड़ी बात!

rakhi sawant

मॉडल, सिंगर, एक्ट्रेस, डांसर और रियलिटी टीवी स्टार राखी सावंत आजकल खूब चर्चा में हैं। दरअसल, राखी सावंत अपने काम की वजह से नहीं बल्कि निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में रहती हैं। कुछ समय पहले ही राखी सावंत ने आदिल खान नाम के व्यक्ति से शादी की थी। उसके बाद से वे चर्चाओं में बनी हुई हैं।

शादी के बाद राखी सावंत ने बताया कि उनके शौहर आदिल का किसी और महिला के साथ अफेयर है तो कभी उन्होंने कहा कि आदिल की पहले से शादी हो चुकी है। कभी राखी ने कहा कि आदिल ने उनके साथ घरेलू हिंसा की है तो कभी राखी ने बताया कि आदिल ने उनसे खूब कर्जा लिया है। कई तरह की बातें राखी सावंत ने मीडिया के सामने आदिल के बारे में रखी।

फिलहाल राखी सावंत को धोखा देने और शर्लिन चोपड़ा को छेड़ने के कारण और भी कई मामलों की वजह से आदिल जेल में है। अब राखी सावंत उनसे तलाक चाहती हैं। हाल ही में राखी सावंत ने बताया कि जेल से आदिल खान ने उन्हें फोन किया और वह माफी मांगने लगे।

राखी ने बताया, मैं आदिल को किसी भी तरीके से माफ करने को तैयार नहीं हूं। मुझे तलाक चाहिए। उन्होंने ये भी कहा, आदिल खान ने बोला है कि मैं तलाक नहीं देना चाहता। मैं तुमसे माफी मांग कर सब कुछ पहले की तरह नॉर्मल करना चाहता हूं। लेकिन राखी का कहना है, मुझे हर हाल में तलाक चाहिए। अगर इस बार मैंने आदिल खान को माफ कर दिया तो मुझे जान का खतरा है और मेरी एक ही जान है और मुझे अपनी जान बहुत प्यारी है।

साथ ही उन्होंने कहा, मुझे आदिल पर अब बिल्कुल भरोसा नहीं है। उसने मेरी जिंदगी खराब कर दी है और अब मैं बहुत डर गई हूं। मुझे हर हाल में इस आदमी से तलाक चाहिए। यह सभी बातें राखी सावन में मीडिया के सामने खुद जाकर बताईं। राखी की इन सभी बातचीत का वीडियो भी इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। बहरहाल, अब देखना होगा कि आने वाले समय में क्या राखी सावंत को तलाक मिलेगा या नहीं।

Read more about: rakhi sawant adil khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X